1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बरेली में गिरा झुमका आखिर मिल ही गया! यकीन न हो तो चच्चू के कानों को देख लीजिए, VIDEO

बरेली में गिरा झुमका आखिर मिल ही गया! यकीन न हो तो चच्चू के कानों को देख लीजिए, VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने यूजर्स के अजीबोगरीब फैशन को तो देखा ही होगा। जिसमें लोग तरह—तरह के अतरंगी आउटफिट्स या ज्वैलरी में नजर आते हैं। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो चर्चा में आया है।

viral video, viral outfit, traffic video viral, viral news in hindi, hindi news, trending news, news- India TV Hindi
Image Source : IG/@PHOKWALSK ट्रैफिक में शख्स के कानों पर झुमका।

Viral Video: 'झुमका गिरा रे! बरेली के बाजार में...' ये गाना तो आपको याद ही होगा। इस गाने में जिस झुमके का बात की जा रही है उसे लेकर कई बार सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स और वीडियो वगैरह बन चुके हैं। हालांकि, इस बार एक ऐसा मीडिया सामने आया है जिसे देखने के बाद यूजर्स का दावा है कि, वो झुमका उसी शख्स को मिला जो वीडियो में दिखाया है। इस मजेदार वीडियो में ट्रैफिक में फंसे एक शख्स के कानों पर बड़े-बड़े झुमकों को लटकते हुए देखा गया है। जिसे देखने के बाद यूजर्स ने तरह-तरह से इस अतरंगी कॉम्बिनेशन की मौज ली है। 

इंस्टाग्राम पर सामने आया वीडियो 

इंस्टाग्राम पर इस वीडिया को @phokwalsk नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में आप गाड़ी पर सवार कई लोगों को ट्रैफिक जाम में फंसे हुए देख सकते हैं। इन्हीं लोगों में से एक शख्स स्कूटी पर सवार है और कानों पर खूबसूरत से झुमके पहने हुए है। वीडियो को दूसरे किसी वाहनसवार ने रिकॉर्ड किया है। जिस शख्स ने कानों पर सिल्वर कलर के झुमके कैरी किए हैं देखने में शख्स की उम्र 50 साल से ज्यादा की लग रही है।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

इस वीडियो को अब तक लगभग हजारों लोगों ने देखकर लाइक किया है और कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक​ यूजर ने लिखा कि, 'क्या मजबूरी रही होगी अंकल की?' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'स्टेज आर्टिस्ट होगा ये उतारना भूल गया होगा।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'बरेली का गिरा हुआ झुमका चाचा को मिल गया।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'छी: यार! क्या—क्या देखना पड़ रहा।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'ये कलयुग की तरह इंस्टाग्राम भी है कुछ भी हो सकता है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'रामलीला के लिए आधा घर से ही रेडी हो गया।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें
Viral Video: ऐसी अनोखी Love Marriage देख झूम उठा मोहल्ला, दूल्हा-दुल्हन सबने लगाए ठुमके, VIDEO
Video: 'शादी के लिए मम्मी—पापा नहीं माने तो क्या करोगे ?' छोटू का जवाब सुन यूजर्स ने दी 21 तोपों की सलामी