आज के समय में सोशल मीडिया पर मौजूद आधी जनता के सिर पर सिर्फ और सिर्फ रील बनाने का बुखार चढ़ा है। वैसे तो रील बनाने में कुछ भी दिक्कत नहीं है। रील लोगों की क्रिएटिविटी को दर्शाता है मगर कुछ लोग बिना दिमाग चलाए किसी भी कंटेंट पर वीडियो बना लेते हैं। इसके लिए कई सारे लोग तो अपनी जान को भी खतरे में डाल देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वीडियो देखे ही होंगे। आइए अभी आपको एक बंदे के साथ क्या हुआ, उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
एक लड़का नदी के ऊपर बने ब्रिज पर किनारे एक बंदा पुश-अप मार रहा है। पहली गलती तो उसकी यही है कि वो अपनी लाइफ को खतरे में डाल रहा है और ऐसा वो सिर्फ रील के वायरल होने और व्यू पाने के लिए कर रहा है। वीडियो में यह भी दिखता है कि इस दौरान उसने चप्पल खोल रखी है। अचानक तेज हवा का झोंका आता है और उसकी चप्पल फिसल जाती है। एक चप्पल उसकी नदी में गिर जाती है और वो एक पैर के चप्पल को ही बचा पाता है। इसके बाद लोग मजे लेने लगे।
उस लड़के का वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसपर लिखा था, 'हां भाई हो गया वायरल।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- चप्पल के ऊपर चप्पल था, कुछ तो होना ही था। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई एक चप्पल बचाकर क्या करेगा, उसे भी फेंक दे। तीसरे यूजर ने लिखा- निवेश से ज्यादा नुकसान हो गया। चौथे यूजर ने लिखा- घर पर अब 1 चप्पल से पिटेगा।
वैसे आपको बता दें कि वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर ने उसे अपने पेज से डिलीट कर दिया है तो आपको हम वीडियो नहीं दिखा सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
चचा तो ऐश्वर्या राय को टक्कर देने उतरे हैं, कजरा रे गाने पर किया ऐसा डांस कि Video हुआ वायरल
ऐसा प्रोडक्ट टेस्ट तो बड़े ब्रांड वाले भी नहीं देंगे, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल