A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. और बना लो चलती ट्रेन से बाहर लटक कर रील! बंदे के साथ जो हुआ वो आप भी देखें, Video वायरल

और बना लो चलती ट्रेन से बाहर लटक कर रील! बंदे के साथ जो हुआ वो आप भी देखें, Video वायरल

एक ऐसा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जो लोगों को बताएगा कि चलती ट्रेन से बाहर लटक कर या फिर हाथ निकालकर फोन से रील नहीं बनाना चाहिए। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@NAINASINGH1992 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर दिन सोशल मीडिया की गलियों में भर-भरकर वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। कुछ असली होते हैं तो कुछ स्क्रिप्टेड वीडियो होते हैं जो हमें नजर आते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ समय एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी खूब सारे ऐसे वीडियो देखे ही होंगे और उन्हीं वीडियो के बीच में आपने कुछ वायरल वीडियो भी देखे होंगे। वीडियो वही वायरल होते हैं जो सबसे यूनिक होते हैं या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा है और फोन को बाहर करते हुए वीडियो बना रहा है। तभी नजर आता है कि नीचे खड़े लोगों में से एक बंदा उसके हाथ पर डंडे से मारता है और उस वजह से उसके हाथ से फोन छूटकर नीचे गिर जाता है। अब ट्रेन भी तेज रफ्तार में है तो वो उतर नहीं सकता है और वो बस अफसोस करता है। इस चीज को दूसरे फोन से रिकॉर्ड किया गया है। ऐसा हो सकता है कि वीडियो स्क्रिप्टेड हो या फिर अगर असली भी है तो लोगों को सीख देने लायक तो है ही और शायद इसी कारण वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @nainasingh1992 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'और बना लो चलती ट्रेन से बाहर लटक कर रील।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कुछ लोगों ने देखा भी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत सही। दूसरे यूजर ने लिखा- यह एशियाई और अफ्रीकी देशों में बहुत आम है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

एक बाइक और 6 सवारी... ये तो बड़ी नाइंसाफी है, रील के चक्कर में लड़कों ने जोखिम में डाली जान

ये सब्जी वाला पक्का पाताल लोक से आया होगा, इसकी आवाज के कारण Video वायरल