1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गजब की रफ्तार में साड़ी पहने सरदार जी हुए वायरल, Video देख लोगों ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

गजब की रफ्तार में साड़ी पहने सरदार जी हुए वायरल, Video देख लोगों ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो तो वैसे सिर्फ 12 सेकंड का ही है मगर वीडियो को देखने के बाद लोगों ने जमकर रिएक्ट किया है। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@REBELLIOUSPARI8 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया आज के समय में मनोरंजन का एक बहुत अच्छा साधन बन गया है। लोग जब भी बोर होते हैं तो अपना फोन निकालते हैं, सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच जाते हैं और वहां वीडियो देखने के लगते हैं। आप भी ऐसा करते ही होंगे। आप भी सोशल मीडिया पर हर रोज एक्टिव रहते हैं और खूब सारा कंटेंट देखते ही होंगे। आपकी फीड पर हर रोज ऐसे कंटेंट भी आते होंगे जो यूनिक कंटेंट के वायरल वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है जिसके कारण वीडियो वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप अगर साड़ियों की दुकान पर गए हैं या फिर जाते हैं तो फिर आपने देखा होगा कि वहां पर सिर्फ महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी काम करते ही हैं। ऐसे ही सरदार जी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो साड़ी की दुकान पर ग्राहकों को साड़ी दिखाते नजर आ रहे हैं। अब आमतौर पर लोग तो ऐसे ही कपड़े दिखा देते हैं मगर सरदार जी पूरी तरह से साड़ी लपेट कर अच्छे से दिखाते नजर आ रहे हैं और वो जिस स्पीड से साड़ी को लपेट रहे हैं, वो वीडियो के वायरल होने का कारण है। इतनी स्पीड से तो लड़कियां भी आपको साड़ी लपेट कर नहीं दिखाएंगी जो स्पीड सरदार जी की है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RebelliousPari8 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'एक मर्द घर चलाने के लिए क्या क्या नहीं करता, मर्द बहुत कुछ सहता है बस कहता नहीं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पर हर मामले में पिता को ही गलत ठहराया जाता है। दूसरे यूजर ने लिखा- मर्द अगर इस जगह भी शर्माने लगेगा तो फिर भूखे मर जाएगा। तीसरे यूजर ने लिखा- फिर बोलते हैं कि हमारे लिए क्या ही किया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लोग कहां से लेकर आते हैं ऐसा दिमाग, वायरल Video देख आप भी हैरान हो जाएंगे

दीदी को अपने किए का फल तुरंत मिला है, वायरल Video जरा आप भी देखिए