1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीवार पर लिखी ये लाइन पढ़कर कई लोग कर पाएंगे रिलेट, काफी लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

दीवार पर लिखी ये लाइन पढ़कर कई लोग कर पाएंगे रिलेट, काफी लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

एक फोटो अभी सोशल मीडिया पर नजर आई जिसमें दीवार पर लिखी लाइन को पढ़कर ऐसा लगता है जैसे कोई शख्स घर के बाहर लगी घंटी बजाने वालों से काफी परेशान हो गया था, तभी उसने ऐसी बात लिखी। आइए आपको भी उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@PRIYUUXD वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया बहुत ही गजब का प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां हर दिन कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जो लोगों ने पहले कभी नहीं देखा होता है या फिर सोचा नहीं होता है। आप भी तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर हर दिन आपकी फीड पर भी ऐसा कुछ न कुछ आता ही होगा जो आपको हंसी दिलाता होगा या फिर हैरान कर देता होगा। अभी भी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही पोस्ट नजर आया है जो बहुत ही कमाल का है। आइए आपको बताते हैं कि उस पोस्ट में ऐसा क्या है कि वो वायरल हो गया।

वायरल पोस्ट में क्या दिखा?

अब तो लगभग हर के बाहर आपको इल्केट्रिक बेल लगा हुआ नजर आ जाएगा। जब किसी को घर के बाहर बुलाना होता है या फिर किसी के घर जाना होता है तो लोग घंटी ही बजाते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके अंदर सब्र जैसा कुछ नहीं होता है और वो लगातार घंटी बजाते हैं जैसे घर के अंदर बैठा शख्स दरवाजे के पीछे ही था और घंटी बजाने के 5 सेकंड बाद भी दरवाजा नहीं खुला। अब ऐसे ही लोगों से परेशान होकर एक शक्स ने घंटी वाली दीवार पर ही उसके ऊपर लिखवा दिया, 'कृपया घंटी बजाकर इंतजार करें, लगातार घंटी न बजाएं, आने वाला चलकर आएगा, उड़कर नहीं।' अब इसी लाइन के कारण फोटो वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @priyuuxd नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में 'Perfect' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को कई हजार लोगों ने देख लिया है। फोटो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- ये तो बड़ी अच्छी बात लिखी गई है। दूसरे यूजर ने लिखा- घंटी से घंटा नहीं फर्क पड़ता लोगों को। तीसरे यूजर ने लिखा- सही में, कुछ लोगों को चुल होती है, बजाते रहे हैं। चौथे यूजर ने लिखा- बिल्कुल सही बात। एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं अपनी मां को यह पढ़ाऊंगा। वहीं एक यूजर ने लिखा- हॉर्न वालों के लिए भी कुछ बताओ।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Facebook और Instagram हुआ डाउन तो जाग उठे मीम क्रिएटर्स, सोशल मीडिया पर हुई मीम्स की बौछार

लड़की का हो गया बड़ा नुकसान लेकिन लोग कमेंट करके ले रहे हैं मजे, आइए आपको भी बताते हैं