A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मास्टर जी को मैथ कभी माफ नहीं करेगा, आसान सवाल को सुलझाते देख आप भी हैरान हो जाएंगे

मास्टर जी को मैथ कभी माफ नहीं करेगा, आसान सवाल को सुलझाते देख आप भी हैरान हो जाएंगे

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें व्हाइटबोर्ड पर मास्टर जी एक बहुत ही आसान सवाल को सुलझा रहे हैं मगर उनका तरीका देख आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/LAFUNDURS वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर हर दिन अनगनित वीडियो लोग पोस्ट करते हैं जिन्हें तो आप भी देखते ही होंगे। आप अगर हर रोज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने नोटिस किया होगा कि हर दिन जितने वीडियो पोस्ट होते हैं, उसमें से कुछ वायरल भी होते हैं। वायरल वही वीडियो होते हैं जो इंटरनेट की जनता का ध्यान पूरी तरह से खींच लेते हैं या फिर सबसे ज्यादा यूनिक होते हैं। कभी अनोखे जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी लोगों की अतरंगी हरकत का वीडियो वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदा मैथ का एक बहुत ही छोटा सा सवाल सुलझा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो वायरल क्यों हुआ।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है व्हाइटबोर्ड पर एक आसान सा सवाल है कि 16 में से 9 घटाना है। अब इसका जवाब तो बच्चा तक दे देगा मगर मास्टर जी पहले तो इन दोनों नंबर्स को स्क्वायर में लिखते हैं। इसके बाद उन्हें बॉक्स में करते हैं। फिर सभी को गुणा करके फिर से लिखते हैं और 12 से 12 को काट देते हैं। इसके बाद फिर से वो उसी जगह पर पहुंच जाते हैं जहां से सवाल शुरू हुआ था। इसके बाद वो बस उसी लूप में फंस कर रह जाते हैं और यही वो कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर lafundurs नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करेत हुए लिखा- सर ये 10 नंबर के सवा में आएगा न पक्का। दूसरे यूजर ने लिखा- Thala For a reason क्यों नहीं हो रहा। तीसरे यूजर ने लिखा- समस्या सुलझाना नहीं समस्या उलझाना है। चौथे यूजर ने लिखा- इसको देखकर मैं पूरी मैथ भूल गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- सर दिख मत जाना कहीं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

गाय देख डरकर भागने लगी लड़की, उसके बाद जो हुआ वो उसने भी नहीं सोचा होगा, देखें Video

ई-रिक्शा के इस हाहाकार से पूरा ट्रैक्टर समाज दहशत में, आप भी देखें वायरल Video