1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. GOAT ऐसे ही नहीं कहते मित्तर, बकरी का Video हुआ वायरल, देखकर लोगों ने किया रिएक्ट

GOAT ऐसे ही नहीं कहते मित्तर, बकरी का Video हुआ वायरल, देखकर लोगों ने किया रिएक्ट

एक मजेदार वीडियो अभी वायरल हो रहा है जो एक बकरी का है। वीडियो में बहुत कुछ नहीं है मगर जो है उसे देखने के बाद लोगों ने भी खूब रिएक्ट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग है क्योंकि सारी अनोखी चीजें देखने को मिलती रहती हैं। उन्हीं सभी में से कुछ जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक वायरल पोस्ट देखे होंगे। कभी फोटो तो कभी वीडियो वायरल होते हैं। लड़ाई, जुगाड़ और स्टंट के वीडियो के साथ ही साथ फनी वीडियो भी वायरल होते हैं और इसके अलावा मजेदार फोटो भी वायरल होते हैं। अभी एक छोटा सा लेकिन मस्त वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बकरी को कहीं पर बांधा हुआ है। उसके गले में रस्सी और उस रस्सी के दूसरे छोर को एक डंडे में डाल दिया गया है। बांधने वाला शख्स इसके बाद कहीं चला गया होगा कि बकरी यहां से अब कहां ही जाएगी। इसके बाद बकरी अपने दिमाग का इस्तेमाल करती है। वो सामने रखे टीन पर अपने आगे के पैर को टिकाती है और  फिर मुंह से रस्सी को पकड़कर ऊपर करने लगती है। पहली बार तो फेल हो जाती है मगर दूसरी बार वो रस्सी को डंडे से बाहर निकाल लेती है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर humourshubb नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 71 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बदमाशी नहीं मित्तर। दूसरे यूजर ने लिखा- goat का टाइटल मिला है नेचर की तरफ से। तीसरे यूजर ने लिखा- ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम। चौथे यूजर ने लिखा- गोट है बोट नहीं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इसे गोल्ड मेडल से नवाजा जाना चाहिए! लड़के ने वाटर पार्क में क्या किया जो लोगों ने कही दी ये बात

रोमांस के चक्कर में जान से खेल रहे हैं ये आशिक, Video देख आपके भी उड़ जाएंगे होश