A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कुत्ते के बच्चे को लेकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, गोद में शांति से बैठा रहा पपी, VIDEO हो रहा वायरल

कुत्ते के बच्चे को लेकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, गोद में शांति से बैठा रहा पपी, VIDEO हो रहा वायरल

मंडी में एक कुत्ते के बच्चे को लेकर बंदर पेड़ पर चढ़ गया। हैरानी की बात ये रही कि कुत्ते का बच्चा भी बंदर की गोद में शांति से बैठा रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कुत्ते के बच्चे को लेकर पेड़ पर चढ़ा बंदर।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT कुत्ते के बच्चे को लेकर पेड़ पर चढ़ा बंदर।

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से प्रकृति की सुंदरता का एक अनोखा वीडियो सामने आया है। यहां एक बंदर ने कुत्ते के बच्चे को उठाया और पेड़ पर चढ़ गया। हैरानी की बात यह रही कि कुत्ते का बच्चा बंदर के साथ ऐसे चिपका रहा जैसे बंदर का बच्चा अपनी मां के साथ चिपका रहता है। यह सारा घटनाक्रम किसी ने कैमरे में रिकार्ड कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

ममता से जोड़कर देख रहे लोग

जानकारी के मुताबिक यह वीडियो मंडी जिले के रिवालसर क्षेत्र का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की बातें भी लिख रहे हैं। अधिकतर लोग इसे ममता के साथ जोड़कर ही देख रहे हैं। हालांकि वीडियो की पूरी सच्चाई क्या है यह किसी को नहीं पता। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बंदर कुत्ते के बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ गया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर की गोद में बैठा कुत्ते का बच्चा पूरी तरह शांत दिखाई दे रहा है। 

बिना किसी नुकसान के उतारा नीचे

स्थानीय लोगों के अनुसार यह पूरा घटनाक्रम लगभग 10 मिनट तक चलता रहा। यह वीडियो कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है। बंदर ने जिस कुत्ते के बच्चे को उठाया था वह किसी का पालतू नहीं, बल्कि आवारा कुत्ते का बच्चा था। बंदर करीब 10 मिनट तक उसे अपनी गोद में बैठाए रहा और बाद में बिना किसी नुकसान के उसे छोड़ दिया। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई, लेकिन वीडियो देखने के बाद लोगों में चिंता बढ़ गई है। 

वीडियो हो रहा वायरल

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बंदर इस तरह छोटे जानवरों को उठा सकता है तो इंसानों को बच्चों के प्रति भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। रिवालसर और आसपास के क्षेत्रों में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते लोगों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है। लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं स्थानीय लोग प्रशासन से बंदरों की बढ़ती गतिविधियों पर ध्यान देने की मांग कर रहे हैं। (इनपुट- कपिल ठाकुर)

यह भी पढ़ें-

रोहतक में AC फटने से जूतों के शोरूम में लगी भीषण आग, चपेट में आई कई दुकानें; तीन शव बरामद