1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. UP: रेलवे स्टेशन पर 2 गार्ड के बीच जमकर चले लात-घूंसे, गार्ड रूम का Video सोशल मीडिया पर वायरल

UP: रेलवे स्टेशन पर 2 गार्ड के बीच जमकर चले लात-घूंसे, गार्ड रूम का Video सोशल मीडिया पर वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें दो मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के गार्ड रूम में दो गार्ड आपस में झगड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को लोग काफी शेयर भी कर रहे हैं।

 Moradabad railway guards scuffle, railway guards fight in Moradabad- India TV Hindi
Image Source : MORADABAD JUNCTION गार्ड रूम में झगड़ा करते गार्ड।

Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक वीडियो सामने आया है। इसमें रेलवे स्टेशन पर बनी गार्ड लॉबी में बैठे गार्ड आपस में ही भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे का कॉलर पकड़कर जमकर हाथापाई की। गरमागरमी के बीच मौके पर मौजूद स्टाफ के लोग बीच बचाव कराते रहे जिसके बाद बड़ी मशक्कत से लड़ाई पर विराम लगा। हालांकि, इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया जिसे अब सोशल मीडिया पर काफी लोग शेयर कर रहे हैं। 

थप्पड़ों की बौछार का वीडियो 

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गार्ड रूम बना हुआ है, जिसे गार्ड लॉबी कहते हैं। इस लॉबी में ड्यूटी से आने वाले और ड्यूटी पर जाने वाले गार्ड बैठते हैं। इस लॉबी में रेलवे गार्ड संजीव गंगवार और मनीष कुमार मौजूद थे किसी बात को लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई और कुछ ही देर में बहस मारपीट मे तब्दील हो गई। दोनों ने एक-दूसरे का गिरेबान पकड़कर थप्पड़ों की बौछार कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद साथी गार्ड बीच बचाव कराते रहे लेकिन दोनों एक दूसरे को मारने पर आमादा थे। बता दें कि, वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे अधिकारियों ने इसे संज्ञान में लिया और दोनों गार्डों को निलंबित करते हुए जांच के आदेश दे दिए गए हैं। कार्रवाई होने के बावजूद अधिकारी कैमरे के सामने आकर कुछ भी बताने से बच रहे हैं। 

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे वीडियो

ये पहली बार नहीं है जब ऐसा कोई वीडियो वायरल हुआ है। बल्कि मुरादाबाद से पहले प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर टीटीई और गार्ड के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। वहीं, कानपुर रेलवे स्टेशन पर भी टीटीई और यात्रियों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आ चुका है। इस मामले में जब टीटीई ने कुछ युवकों को महिला कोच से हटाने की कोशिश की तब मारपीट हुई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। 

(मुरादाबाद से राजीव शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें- 
Video Viral  धोती-कुर्ता पहनकर 'रैंप वॉक' करते नजर आए तेज प्रताव यादव, ठेठ देसी अंदाज में लूटी महफिल 
 

इसे कहते हैं भाईचारा on Top ! दोस्त की गाड़ी धुलवाने आ गई पूरी पलटन, देखकर सदमे में चली गईं दीदी, VIDEO