1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सास और बहू ने शुरू किया व्लॉग मगर तुरंत ही हो गई बहस, Video देख आप भी बोलेंगे- 'Cute'

सास और बहू ने शुरू किया व्लॉग मगर तुरंत ही हो गई बहस, Video देख आप भी बोलेंगे- 'Cute'

एक बहुत ही मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब वीडियो को देखेंगे तो अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/PAHADI_EJA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं लेकिन इतने सारे वीडियो में से वायरल वही होते हैं जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। वायरल होने वाले वीडियो में कुछ भी हो सकता है बस वीडियो लोगों का ध्यान खींच ले और अगर आप सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन खूब सारे वायरल वीडियो आते होंगे जिन्हें देखने के बाद आप रिएक्ट भी करते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको बहुत प्यारा लगेगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला ने अपनी सास के साथ व्लॉग बनाना शुरू किया है। बहू की उम्र ज्यादा है और उसके हिसाब से सास की उम्र का अंदाजा लगा सकते हैं। अब वीडियो शुरू करते हुए महिला बोलती है, 'हेलो दोस्तों, मैं पहाड़ी हूं और ये मेरी मोटी सास है।' सास को पसंद नहीं आता है कि बहू उसे मोटी बोल रही है और सास बोलती है कि तू होगी मोटी, मुझे मोटी कह रही है। इस पर बहू 'Don't गुस्सा- Don't गुस्सा' बोलती है। इसके बाद सास अपनी बहू को छिपकली जैसी बोल देती है तो बहू मना करती है कि 10 लोग देख रहे हैं। इसके बाद दोनों के बीच में बहस हो जाती है और अंत में सास व्लॉग बनाने से मना कर देती है।

यहां देखें वह प्यारा सा वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर pahadi_eja नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- Cutieee तो दूसरे यूजर ने लिखा- ये दोनों कितने क्यूट हैं। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मां के साथ प्रैंक करने पर यही होता है, वायरल Video देख आपको भी आएगा मजा

ट्रेन के अंदर मां-बेटी ने जमकर किया ड्रामा, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा Video