1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुनिया में इससे बड़ा 'विश्वासघात' कोई और नहीं हो सकता है, Video को जरा आप भी देखिए

दुनिया में इससे बड़ा 'विश्वासघात' कोई और नहीं हो सकता है, Video को जरा आप भी देखिए

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस देखने के बाद आप खुद कहेंगे कि बेचारे बच्चे के साथ तो यह धोखा हुआ है। आइए आपको बताते हैं कि मजेदार वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@SHEETAL2242 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में वो हर इंसान जिसके पास अपना फोन है, वो आपको सोशल मीडिया की गलियों में घूमता हुआ मिल ही जाएगा। लोग अपने फ्री टाइम को काटने के लिए सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म का खूब इस्तेमाल करते हैं और आप भी अगर उनमें से एक हैं तो फिर आप यह जानते ही होंगे कि हर दिन तरह-तरह के खूब सारे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट भी होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी होते हैं। अभी भी एक प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है और वीडियो को देखने के बाद आप खुद कहेंगे कि यह तो बच्चे के साथ धोखा हुआ है। आइए वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है एक छोटे बच्चे ने अपनी दीदी के नाक को बंद किया हुआ है। इस कारण बच्ची ने अपना मुंह खोल रखा है। अब उस बच्चे को यह कहा गया होगा कि दीदी का नाक पकड़, उसे दवाई पिलानी है और वो बेचारा मासूम अपनी मां की बातों में आ गया मगर अंत में उसके साथ बहुत धोखा हुआ। वो दवाई दीदी के लिए नहीं बल्कि उसी के लिए थी जो उसे पिला दी गई। अब वो बेचारा बच्चा दोबारा अपनी मां की इस बात पर भरोसा नहीं करेगा। वायरल हो रहा प्यारा वीडियो आपको भी पसंद आएगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Sheetal2242 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 47 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मैं भी ऐसे ही पिलाता हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- मां से कोई नहीं बच सकता। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही प्यारा वीडियो है, मेरे चेहरे पर भी स्माइल आ गई।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

10 रुपए की बिस्कुट वाली रील से फेमस हुए शादाब को लोग आज कर रहे हैं ट्रोल, जानिए क्यों

शख्स को नहीं मिली बैटिंग तो पूरे पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, Video पर लोगों ने भी दिया रिएक्शन