1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स को नहीं मिली बैटिंग तो पूरे पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, Video पर लोगों ने भी दिया रिएक्शन

शख्स को नहीं मिली बैटिंग तो पूरे पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, Video पर लोगों ने भी दिया रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 25, 2025 04:00 pm IST,  Updated : Dec 25, 2025 04:00 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे आप जितनी बार देखेंगे, आपको उतनी बार हंसी आएगी और अपने दोस्तों को भी दिखाएंगे। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/GHANTAA

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कंटेंट की कभी भी कमी नहीं होती है। हर दिन लोग कुछ न कुछ तो पोस्ट करते ही हैं जिसे आप और हम अपनी-अपनी फीड पर देखते भी हैं। हर किसी की पसंद और नापसंद के मुताबिक फीड पर कंटेंट आता है और उन सभी कंटेंट के साथ कई सारे वायरल पोस्ट भी आते हैं। जो वीडियो या फिर फोटो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल हो ही जाते हैं और अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आप अगर गांव में रहे हैं या फिर रहते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि वहां खेलने के लिए पार्क नहीं मिलेंगे। लोगों को जो खेत खाली मिल जाता है, वहीं पर पिच बनाकर लोग क्रिकेट खेलने लगते हैं। अब वायरल वीडियो में दिखता यह है कि लोग हाथ में बैट लिए खेत में खड़े हैं और उनका जो पिच है उसपर एक बंदा ट्रैक्टर चला रहा है। उसने पूरे खेत को ही जोत दिया। वीडियो बनाने वाला बंदा बोलता है कि उसे बैटिंग नहीं मिली तो उसने पूरा खेत जोत दिया। वो ट्रैक्टर चला रहा है और सभी खड़े होकर उसे देख रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सबसे ज्यादा संतुष्ट करने वाला पल। दूसरे यूजर ने लिखा- मतलब मैं नहीं तो कोई नहीं। तीसरे यूजर ने लिखा- न खेलूंगा, न खेलने दूंगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसे लोगों को हमारे यहां रोतलु बोलते हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Viral Jugaad: जुगाड़ू लाल जी को सलाम! एक बंदे ने ईंट के साथ बना दिया हीटर, Video कर देगा हैरान

ये देखो कलयुग का कुंभकरण मिल गया, वायरल Video देख लोगों ने भी दिए अपने रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।