1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Jugaad: जुगाड़ू लाल जी को सलाम! एक बंदे ने ईंट के साथ बना दिया हीटर, Video कर देगा हैरान

Viral Jugaad: जुगाड़ू लाल जी को सलाम! एक बंदे ने ईंट के साथ बना दिया हीटर, Video कर देगा हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 25, 2025 02:34 pm IST,  Updated : Dec 25, 2025 02:34 pm IST

सर्दी का मौसम चल रहा है और इसी बीच एक हीटर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो जुगाड़ से बना है। आप जब वीडियो को देखेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे। वहीं लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/MAXIMUM_MANTHAN

इंडिया में आपको भले ही कोई दूसरा टैलेंट खोजने में मेहनत करनी पड़ जाए लेकिन जुगाड़ करने वाले लोग बहुत ही आसानी से आपको मिल जाएंगे। हर मोहल्ले में आपको कुछ लोग ऐसे मिल जाएंगे जो जुगाड़ करने में माहिर होते हैं और कई लोगों के दिमाग में तो खाली बैठे-बैठे जुगाड़ करने के ही खुराफाती ख्याल आते हैं। कई बार सोशल मीडिया पर जुगाड़ के एक से बढ़कर एक वीडियो भी वायरल होते हैं और अभी भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको इस जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

बंदे ने जुगाड़ से बनाया हीटर

अभी सर्दी के मौसम में लगभग हर घर में आपको हीटर का यूज होता हुआ देखने को मिल ही जाएगा। अब वायरल हो रहे वीडियो में एक बंदे ने जुगाड़ से हीटर बनाया है जो आपको भी हैरान कर देगा। वीडियो में दिखता है कि वो एक ईंट में छैनी और हथौड़ी से मारकर उसमें जगह बनाता है ताकि उसमें स्प्रिंग फंसा सके। इतना करने के बाद वो एक पेंच से उस स्प्रिंग को फिक्स कर देता है और उसमें तार जोड़ देता है। इतना सब करने के बाद वो उसको चलाकर भी दिखाता है और हीटर काम करता नजर आता भी है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर maximum_manthan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 लाख 20 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इस हीटर में सेफ्टी नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- जुगाड़ू लाल जी को सलाम। तीसरे यूजर ने लिखा- कितने तेजस्वी लोग हैं। चौथे यूजर ने लिखा- नया आइडिया अनलॉक हो गया भाई।  एक अन्य यूजर ने लिखा- आर्यभट की मौसी का लड़का।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भारत की ग्रोथ देख पूरी तरह से हैरान हो गया NRI शख्स, उसके दोस्त ने पोस्ट में बताया उसका रिएक्शन

इस Secret santa ने दिया अब तक का सबसे बढ़िया गिफ्ट, लोगों ने भी बताया Useful

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।