1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हिमाचल का ये कपल शादी करते ही छा गया, ट्रोल करने लगे लोग तो अब दिया उन्हें करारा जवाब

हिमाचल का ये कपल शादी करते ही छा गया, ट्रोल करने लगे लोग तो अब दिया उन्हें करारा जवाब

पर्वतारोही अंजलि शर्मा ने अफ्रीका के एक शख्स से शादी की और उसके बाद अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। इसके बाद लोगों ने उनके पति के रंग को लेकर उसका मजाक उड़ाने लगे। अब अंजलि ने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है।

पर्वतारोही अंजलि शर्मा और उनके पति- India TV Hindi
Image Source : IG/MOUNTAINEER_ANJALI_SHARMA पर्वतारोही अंजलि शर्मा और उनके पति

हिमाचल की पर्वतारोही अंजिल शर्मा आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही हैं और इसके पीछे का कारण उनकी शादी है। दरअसल उन्होंने एक अफ्रीकन शख्स के साथ शादी की और उसके साथ अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की। अब शादी तो हर इंसान के जीवन का निजी फैसला होता है, वो जिससे चाहे शादी करे मगर आज के समय में सोशल मीडिया पर ऐसे कई लोग बैठे हैं जो लोगों को जज करते हैं। ऐसा ही कुछ अंजलि शर्मा के साथ हुआ और उनके पति के रंग को लेकर लोग उन्हें और उनके पति को ट्रोल करने लगे। लोगों के ट्रोल से परेशान होकर अब आखिरकार अंजलि ने उन्हें करारा जवाब दिया है।

अंजलि ने ट्रोलर्स को क्या जवाब दिया?

शादी के जोड़े में अंजलि ने अपने पति के साथ एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और उसके कैप्शन में लिखा, 'जिंदगी के फैसले। हर कोई ऐसे नहीं लेता। सोचो और समझो। तो मैं अपने किसी फ़ैसले को लेकर इतना गलत कैसे हो सकता हूँ? लोग मुझे इतना गलत क्यों कह रहे हैं?'

वीडियो बनाकर कही ये बात

लोग इसके बाद भी शायद नहीं मानें तो अंजलि ने एक वीडियो बनाकर ट्रोल करने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है। वीडियो में अंजलि कहती है, 'जैसा की आप जानते हैं कि मैं कौन हूं, मुझे परिचय देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप सभी मुझे जानते हो। बस इस चीज को लेकर कि मैंने साउथ अफ्रीका के एक लड़के से शादी की है जिसका रंग काला है तो मैं आप सभी लोगों से बस यह पूछना चाहती हूं कि आप सभी लोग मुझे ट्रोल कर रहे हैं कि मैंने बहुत गलत किया है। क्या मुझे अपना आजीवन साथी चुनने का कोई अधिकार नहीं है।' लोग मुझे बोल रहे हैं कि मेरे माता-पिता ने मुझे कुछ नहीं सिखाया, मैंने नाम डुबा दिया है। फिलहाल मैं यह बोलना चाहती हूं कि मैंने किसी का नाम नहीं डुबाया है और देश का नाम रौशन किया है।

वीडियो में आगे वो बोलती हैं, 'जो लोग मेरे पति को लेकर मेरा मजाक उड़ा रहे हैं, वो ऐसा करना बंद कर दें। इससे आपकी मानसिकता पता चलती है। आप कुछ अच्छा काम कर लिया करो। हम भारतीय इतने बुरे नहीं होते हैं, आप कब से इतने बुरे होने लगे।' वो आगे बोलती हैं, 'मुझे कोई गलत नहीं लगता है कि कोई ब्राउन है या ब्लैक है। मुझे सभी अच्छे रंग लगते हैं... वो काला पैदा हुआ, ये उसकी पसंद तो नहीं थी तो फिर आप किसी को भी बोलने से पहले सोच लीजिए कि हम भारतीय हैं और कभी भी गलत नहीं होते हैं।'

यहां देखें अंजलि का पोस्ट किया हुआ Video

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

क्या पानी भी कभी होता है एक्सपायर? अगर नहीं तो बोतलों पर क्यों होती है एक्सपायरी डेट?

शख्स ने सस्ते में खरीद लिया फोन मगर अनबॉक्सिंग के बाद सामने आई सच्चाई, आपका भी दिमाग हिल जाएगा