1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मटन नल्ली बकरे का कौन सा अंग होता है, दबाकर खाते हैं लोग; जवाब सुनकर दिमाग घूम जाएगा

मटन नल्ली बकरे का कौन सा अंग होता है, दबाकर खाते हैं लोग; जवाब सुनकर दिमाग घूम जाएगा

Amazing Facts : सोशल मीडिया पर आपने चिकन और मटन से जुड़े कई तरह के फैक्ट पढ़े होंगे। मगर, आज हम आपको मटन से जुड़ा एक और रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं।

what is mutton Nalli, mutton Nalli, Nalli is which part of goat, mutton Nalli, how to cook nalli nih- India TV Hindi
Image Source : YT/@KHANKITCHEN मटन नल्ली।

Amazing Facts : दोस्तों के साथ पार्टी करनी हो या रोड ट्रिप पर कुछ खाने के लिए कुकिंग ऐसे प्लान बनते ही मटन खाना नॉनवेजिटेरियन लोगों की पहली पसंद होती है। मटन लवर्स में आपको कई तरह की वैरायटी देखने को मिलेगी जिनमें किसी को ड्राई मटन, किसी को मटन चुस्ता तो किसी को मटन नल्ली आदि खाना पसंद होता है। मटन में जिस डिश की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है वो 'मटन नल्ली' है जिसे लोग रुमाली रोटी, खमीरी रोटी के अलावा स्टीम राइस के साथ चटकारे लेकर खाते हैं। मगर, क्या आपने कभी सोचा है कि, मटन नल्ली बकरे का कौन सा अंग होता है ? दरअसल, कई चिकन लवर्स में मटन नल्ली को लेकर हमेशा ये सवाल रहता है कि आखिर मटन नल्ली बकरे का कौन सा अंग है। यदि आपको भी इस सवाल का जवाब नहीं पता है तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। 

मटन में कौन से पार्ट सबसे ज्यादा खाए जाते हैं

मटन को सबसे ज्यादा लोग हाउस पार्टी में या फिर शराब के साथ खाना पसंद करते हैं। ऐसे में मटन के कई पार्ट लोगों को काफी टेस्टी लगते हैं। इनमें लेग पीस, कलेजी (लिवर), गर्दन और सीना, नल्ली, पसलियां, गुर्दे (किडनी) और भेजा (दिमाग) खूब खाते हैं। बिहार और झारखंड जैसे प्रांतों में चुस्ता काफी ज्यादा खाया जाता है। 

मुगल काल की शाही डिश नल्ली

गौरतलब है कि, मटन डिश नल्ली निहारी मुगल काल की सबसे शाही रेसिपीज में से एक है। इसका स्वाद सालों से लोगों को अपना दीवाना बनाता चला आ रहा है। पुरानी दिल्ली, लखनऊ, हैदराबाद जैसी जगहों पर मटनी नल्ली को लोग बड़े चाव से खाते हैं और ईद, बकरीद जैसे खास और बड़े मौकों पर इसे परिवार के साथ पकाया और खाया जाता है। बच्चों से लेकर बड़े और बूढ़ों सभी को मटन नल्ली में मौजूद बोन मैरो चूसना काफी पसंद है। 

मटन नल्ली बकरे का कौन सा अंग होता है 

यदि आपको नहीं पता है तो बता दें कि, मटन नल्ली बकरे का ऐसा वैसा नहीं बल्कि घुटने और टखने के बीच वाली हड्डी होती है जिसमें पर्याप्त मात्रा में बोन मैरो होता है। इसे शैंक या मटन बोन मैरो भी कहते हैं। बता दें कि नल्ली को सबसे ज्यादा निहारी और खमीरी रोटी के साथ खाया जाता है। जब भी मटन को धीमी आंच पर पकाया जाता है तो उसकी नल्ली में मौजूद बोन मैरो धीरे-धीरे पिघलता है और मटन को गाढ़ा बनाकर उसे और भी स्वादिष्ट बना देता है। सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात ये है कि मटन नल्ली में कोलेजन और फैट भी प्रचुर मात्रा में होता है जिससे स्वाद में इजाफा होता है।  
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
सोने की ज्वैलरी पर 999 क्यों लिखा होता है, नहीं जाना तो लाखों का होगा नुकसान; जान लीजिए मतलब 

भारत का इकलौता एयरपोर्ट, जहां से लगभग हर देश के लिए फ्लाइट मिलती है; 150 जगहों पर जाना आसान