1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुबई में समुद्र के किनारे दिखाई दी जलपरी ? तस्वीरें वायरल होते ही इंटरनेट पर मचा तहलका; देखकर होश खो बैठेंगे आप

दुबई में समुद्र के किनारे दिखाई दी जलपरी ? तस्वीरें वायरल होते ही इंटरनेट पर मचा तहलका; देखकर होश खो बैठेंगे आप

Mermaid seen in Dubai Beach: समुद्र में मिलने वाली जलपरियों से जुड़े अनोखे तथ्य तो आपने खूब देखे और पढ़े होंगे। मगर इस बार जलपरी की ​कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो काफी वायरल हो रही हैं।

Mermaid seen in Dubai Beach, AI Amazing Imagination, creature seen in Dubai, AI Best Picture- India TV Hindi
Image Source : IG/@JYO_JOHN_MULLOOR जलपरी की तस्वीर।

Mermaid seen in Dubai Beach: इंटरनेट की दुनिया में कई बार हमारी आंखों के सामने अप्रत्याशित और अकल्पनीय तस्वीरें सामने आ जाती हैं। ऐसी तस्वीरों को देखने के बाद यूजर्स तो हैरान होते ही हैं साथ ही जो लोग ऐसी चीजों को शेयर करते हैं वो खुद भी चकमा खा जाते हैं। हाल ही में कुछ ऐसी ही तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है। इन तस्वीरों को लेकर दावा किया जा रहा था कि, दुबई में समुद्र के किनारे जलपरी दिखाई दी है। इस दावे को सच मानना लोगों के लिए तब और जरूरी हो गया जब दुबई में समुद्र और उसमें भी जलपरी की बात कही गई। इन्हीं बातों से आज हम आपको रूबरू कराएंगे। 

जलपरी क्या होती है ?

दरअसल, जलपरी एक ऐसा प्राणी है जिसका जिक्र बहुधा कथाओं और कहानियों में मिलता है। जलपरी को जल में रहने वाली एक सुंदर और आकर्षक महिला के रूप में वर्णित किया जाता है। मान्यताओं और किंवदंतियों के मुताबिक, जलपरी जल की रानी होती है और सभी जलचर प्राणियों पर उसका अधिकार बताया जाता है। जलपरी को प्राय: शक्तिशाली और रहस्यमयी/काल्पनिक प्राणी भी बताया जाता है। कई बार जलपरी की कहानियां जल के महत्व और जलचर जीवों के प्रति आदर के संदर्भ में बताती हैं।   

Image Source : IG/@jyo_john_mulloorजलपरी की तस्वीर।
 

समुद्र से निकलते देख लोग हैरान  

इस तस्वीर को आप गौर से देखिए, इस तस्वीर का नजारा आपको पूरी तरह से झकझोर देगा। इस फोटो में जलपरी समुद्र से बाहर निकलकर पड़ी हुई है। इसे वहां पर पड़ा देख आसपास लोगों की भीड़ लग गई है। लोगों की भीड़ संभवत: जलपरी के साइज को देख हैरान हो गई है। इस भीड़ में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। 

Image Source : IG/@jyo_john_mulloorजलपरी के आसपास लगी भीड़।

हैरान महिलाएं लेने लगीं सेल्फी 

इस तस्वीर में जलपरी को देखने के ​लिए महिलाओं का सैलाब सा उमड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो इसमें आपको उत्साहित महिलाओं की भीड़ दिखेगी जो जलपरी को देखने के बाद बेहद रोमांचित दिखीं, यही वजह है कि वे लोग तुरंत जलपरी की फोटो लेने लगीं। 

Image Source : IG/@jyo_john_mulloorजलपरी की फोटो खींचती महिलाएं।

टूरिस्ट्स के पास पहुंच गई जलपरी 

इस फोटो में जलपरी अपने स्थान से थोड़ा दूर दिखाई दे रही है। फोटो में लोगों की भीड़ को देखने के बाद जलपरी भी उनके पास रेंगकर पहुंचते हुए दिखी। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वहां पर आस-पास के माहौल में कितनी ज्यादा भीड़ देखने मिल रही है। 

Image Source : IG/@jyo_john_mulloorजलपरी में हलचल।

वायरल तस्वीर का सच भी जानिए 

सबसे पहले तो आपको बता दें कि, ये सभी तस्वीरें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) से बनी हैं। AI जनरेटेड ये फोटोज इंस्टाग्राम पर @dubai.travelers नामक हैंडल से शेयर ​की गई थीं।

तस्वीरों के कैप्शन में लिखा था कि, 'इस वीकेंड जुमेराह के आस-पास घूमने आए लोग उस समय अवाक रह गए जब उन्हें किनारे पर एक विशालकाय, रहस्यमयी जीव दिखाई दिया। इस अद्भुत नजारे की एक झलक पाने और उसकी तस्वीरें लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह अजीबोगरीब जीव क्या है और यह कहां से आया है?' 

Image Source : IG/@jyo_john_mulloorजलपरी के साथ मौजूद लोग।

गौरतलब है कि, इसी पोस्ट पर @jyo_john_mulloor को इन तस्वीरों को जनरेट करने का क्रेडिट दिया गया था। ये सभी तस्वीरें वास्तविकता से कोसों दूर हैं। इन AI जनरेटेड फोटोज को यूजर्स असली समझ रहे थे जबकि ऐसा नहीं है। अब आप इन्हें सच समझने की गलती न करें। 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
ये डोगेश भाई तो पूजा-पाठ भी करते हैं ! भगवान शिव की आरती गाते Husky का Video Viral, देखकर यूजर्स बोले- 'सनातनी डॉगी'
 

दुनिया की सबसे लंबी सड़क, इस पर चढ़े तो 30 हजार किलोमीटर तक कोई मोड़ नहीं मिलेगा; रास्ते में हैं 14 देश