Nepal में हेलिकॉप्टर से लटकते लोग, शॉपिंग मॉल लूटती जनता और उग्र भीड़, बेहद डरावने हैं अराजकता के ये Viral Video
Nepal Genz Protest Video: नेपाल में इन दिनों अराजकता पूरे चरम पर है। इस दौरान कई डरावने वीडियो भी सामने आए हैं जो काफी वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में लोग हेलिकॉप्टर ये लटकते हुए नजर आ रहे हैं।
Nepal Genz Protest Video: नेपाल में पिछले दो दिनों से GenZ समूह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में जमकर हिंसा हुई। पुलिस और प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को संसद, राष्ट्रपति कार्यालय, प्रधानमंत्री आवास, सरकारी भवनों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों और वरिष्ठ नेताओं के घरों में आग लगा दी थी। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर और सोशल मीडिया पर सरकार के प्रतिबंध के खिलाफ सोमवार को युवाओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में 19 लोगों की मौत के बाद सैकड़ों प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे की मांग को लेकर उनके कार्यालय में घुस गए थे, जिसके तुरंत बाद मंगलवार को उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया। इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में हेलीकॉप्टर से कुछ लोगों को देखा गया। दावा है कि, ये वीडियो नेपाल के किसी नेता का है जो कि प्रदर्शनकारियों से बचने के लिए अपनी जान बचाकर भागते हुए दिख रहे हैं।
हेलिकॉप्टर से भागते दिखे नेता ?
इस वीडियो को एक्स पर @jimNjue_ नामक यूजर ने शेयर किया है और कैप्शन में लिखा कि, 'नेपाल में जनता के गुस्से से बच रहे राजनेता।' को देखने के बाद लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है। बता दें कि, नेपाल पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि हिंसक प्रदर्शनों के दौरान मंगलवार को काठमांडू के कोटेश्वर इलाके में भीड़ ने तीन पुलिसकर्मियों को मार डाला। वहीं, नेपाल सेना ने बुधवार को प्रदर्शनों की आड़ में संभावित हिंसा को रोकने के लिए देशव्यापी प्रतिबंधात्मक आदेश और उसके बाद कर्फ्यू लगा दिया।
लूटपाट के वीडियो भी आए सामने
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर और भी कई वीडियोज वायरल हुए हैं। इसमें से एक वीडियो @Platypuss_10 नामक यूजर ने शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है कि, 'लूटपाट का एक और वीडियो। नेपाल में विरोध प्रदर्शन के दौरान, कई लोग दुकानों और शॉपिंग मॉल्स में लूटपाट करते नजर आए!' इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि इधर—उधर भागती हुई भीड़ अपने हाथों में काफी सामान लिए हुए है।
वहीं, इसी हैंडल से एक और वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'नेपाल में कई प्रदर्शनकारियों को विरोध प्रदर्शन के दौरान शराब लूटते हुए भी देखा गया!'
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कुछ लोग हाथ में बोतलें और कैन लेकर भाग रहे हैं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Nepal में संसद भवन से सिर पर चक्के वाली कुर्सी लेकर भागते दिखे प्रदर्शनकारी, Viral Video में देखें और क्या—क्या लूटा
Nepal के बारे में 10 अजब—गजब फैक्ट्स, जिन्हें सुनकर दिमाग की बत्ती गुल हो जाएगी, आज जान लें
