आज के समय में आपको ऐसे लोग बहुत ही कम मिलेंगे जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करते हो वरना बच्चे तक सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप दिन में कुछ समय उधर बिताते भी होंगे और तरह-तरह के वीडियो भी देखते होंगे। हर दिन जितने वीडियो पोस्ट होते हैं, उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं और उन वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग भी रिएक्ट करते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी बारात का है। अब दूल्हे को यह डर है कि बारिश के कारण वो भीग न जाए तो उसके लिए गजब का दिमाग लगाया है। वीडियो में नजर आता है कि आगे-आगे महिलाएं चल रही हैं और एक रथ जैसा कुछ नजर आ रहा है जो ढका हुआ है। वहीं पीछे दूल्हा भी चल रहा है और उसने बारिश के कारण गीला होने से बचने के लिए एक बड़ी पन्नी को ओढ़ा हुआ है। दूल्हा थोड़ा सा झुककर बैठा हुआ है मगर बारात जा रही है। अब बताइए जब दूल्हा इस तरह से तैयार होकर जा रहा है, उसे कोई भी शादी करने से रोक सकता है क्या?
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उ से एक्स प्लेटफॉर्म पर @Siimplymee1234 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आंधी तूफान आए लेकिन शादी ज्यादा जरूरी है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बिल्कुल भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- शादी जरूरी है। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
फैशन इतना बदल गया और मुझे पता तक नहीं चला, वायरल Video देख आप हैरान हो जाएंगे
ये अलग ही लेवल का कीड़ा है भाई! लड़कों की हरकत देख आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें Video