A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई का कंटेंट कोई भी कॉपी नहीं कर पाएगा, Video देख लोगों ने भी दिया अपना रिएक्शन

भाई का कंटेंट कोई भी कॉपी नहीं कर पाएगा, Video देख लोगों ने भी दिया अपना रिएक्शन

एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का तालाब में कूदकर नहाता हुआ नजर आ रहा है मगर आप जब वीडियो देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/THEBUXARBOYS वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर दिन सोशल मीडिया पर एक के बाद एक करके कई सारे वीडियो पोस्ट होते रहते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय बिताते हैं तो फिर आप उनमें से कई सारे वीडियो देखते ही होंगे। आप यह भी जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं और वायरल वही वीडियो होते हैं जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो देखने के बाद कोई भी इसे कॉपी नहीं कर पाएगा। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा बिजली के खंभे पर चढ़ रहा है। वो उस पोल पर चढ़ रहा है जिसमें बिजली के तार नहीं लगे हैं। वो धीरे-धीरे करके खंभे के ऊपर चढ़ता है और फिर वहां चढ़कर बैठ जाता है। पहले तो लगता है कि वो बस बैठने के लिए चढ़ा है मगर कुछ देर बाद वो खड़ा हो जाता है। इतना ही नहीं वो खड़े होने के बाद वो नीचे तालाब में कूद जाता है। उसे डर नहीं था कि वो पीछे गिर गया तो क्या होगा या फिर तालाब में भी कोई पत्थर पर गिरा तो क्या होगा और शायद उसकी हिम्मत ही वो कारण है कि वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर thebuxarboys नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 21 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत जिगरा है भाई में। दूसरे यूजर ने लिखा- यमराज की बुआ का लड़का। तीसरे यूजर ने लिखा- जिगरा चाहिए भाई। चौथे यूजर ने लिखा- कहीं पीछे गिरा तो सीधा स्वर्ग पहुंचेगा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये वाला टैलेंट तो बिल्कुल ही अद्भुत है, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

इससे ज्यादा किसी की किस्मत क्या ही खराब होगी, Video देख आप भी जाएंगे सहमत