A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पति-पत्नी का ये Video देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी, लोगों ने जमकर किया रिएक्ट

पति-पत्नी का ये Video देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी, लोगों ने जमकर किया रिएक्ट

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जैसे ही उस वीडियो को देखेंगे, अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में हंसा देने जैसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@L_ARSENE14 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में सोशल मीडिया बहुत ही कॉमन हो गया है। वो इंसान जो स्मार्ट फोन यूज करता हो, वो आपको सोशल मीडिया के बिना शायद ही देखने को मिले। यहां तक कि बच्चे भी सोशल मीडिया का यूज करते हैं और दिन में थोड़ी देर वो भी एक्टिव रहते हैं। ऐसे दौर में आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और हर दिन तरह-तरह के खूब सारे वीडियो और पोस्ट देखते होंगे। उन्हीं सब के बीच में आपकी फीड पर भी तमाम वायरल कंटेंट आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो में आखिर क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि पति अपनी पत्नी के साथ किचन में है और वो कुछ बना रहा है। इसके बाद वो उसे चखने के लिए अपनी पत्नी को बोलता है। पत्नी उसे चखती है मगर उसमें कमी बताकर एक डिब्बा पकड़ाती है। उसे उसमें वो मिलाने के लिए बोलती है और अपने काम में लग जाती है। इधर शख्स बिना उसे मिलाए, ऐसा एक्ट करता है कि उसने उसमें वो मसाला मिला दिया है और फिर से अपनी पत्नी को चखने के लिए बोलता है। अब पत्नी को लगता है कि पति ने उसमें वो मसाला मिला दिया है जो उसने दिया था और चखने के बाद इशारे में उसकी तारीफ करती है और पति के हाव-भाव ऐसे थे जैसे वो बोल रहा हो कि उसे पता था कि ऐसा ही होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @L_Arsene14 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जब आप उसे (अपनी पत्नी को) जानते हों।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मैं और मेरी पत्नी। दूसरे यूजर ने लिखा- उसने उसे दोबारा बताने की कोशिश भी नहीं की। तीसरे यूजर ने लिखा- कई महिलाएं ऐसी ही हैं। चौथे यूजर ने लिखा- अपनी पत्नी को समझना और जानना बहुत जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ईद के लिए शख्स ने सिलवाया कुर्ता मगर Video देख आपको भी आ जाएगी हंसी

इन दोनों के दिमाग को सलाम है, वायरल Video देख लेंगे तो आप भी तारीफ करेंगे