उत्तर प्रदेश के नोएडा में शराब के नशे में अश्लील हरकतें करने वाले दो युवकों को पुलिस ने सबक सिखाया है। आरोपियों का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह नशे में नजर आ रहे थे और दूसरी कार में बैठी महिलाओं के प्रति अश्लील इशारे कर रहे थे। महिलाओं के साथ उनका पूरा परिवार कार में था और इन्हीं लोगों ने आरोपियों का वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सभी का दिमाग ठिकाने लगा दिया।
घटना नोएडा के परथला पुल की है। यहां महिलाओं के साथ युवकों द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। कार सवार युवकों ने गाड़ी सवार महिलाओं को फ्लाइंग किस का इशारा किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला थाना फेज 3 इलाके का है।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया
वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी युवक महिलाओं पर अश्लील इशारे करते और काफी देर तक उनका पीछा करते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद महिलाएं काफी डर गई थी। वही वीडियो वायरल होने के बाद फेज 3 थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और वीडियो की जांच शुरू कर दी। थाना फेज-3 पुलिस टीम ने गाड़ी की ट्रेस कर लिया और वीडियो में दिख रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने वीडियो में दिख रहे एमजी हेक्टर कार (नंबर UP 75 AH 3565) को भी जब्त कर लिया है।
आजमगढ़ और मैनपुरी के हैं आरोपी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार निवासी आजमगढ़ और अभिषेक निवासी कस्बा कुशमाहा, थाना किसली, जिला मैनपुरी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी का अस्थायी निवास नोएडा में जेवीएस सोसायटी, सेक्टर 135, थाना एक्सप्रेसवे है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
(नोएडा से राहुल ठाकुर की रिपोर्ट)
यह भी पढ़ें-
वाराणसी में संत रविदास जन्मस्थली पर उमड़ा जनसैलाब, सांसद चंद्रशेखर के समर्थकों और पुलिस में तीखी बहस
VIDEO: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने पहुंचे पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, चरण छूकर लिया आशीर्वाद