1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने पहुंचे पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, चरण छूकर लिया आशीर्वाद

VIDEO: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने पहुंचे पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, चरण छूकर लिया आशीर्वाद

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Feb 01, 2026 08:03 pm IST,  Updated : Feb 01, 2026 08:43 pm IST

बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने पहुंचे, बंद कमरे में दोनों के बीच बातचीत चल रही है। देखें वीडियो

बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद- India TV Hindi
बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद Image Source : REPORTER

वाराणसी: बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अंलकार अग्निहोत्री शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी के केदार घाट आश्रम पहुंचे हैं। अग्निहोत्री ने शंकराचार्य से बात की, उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उनके शिष्यों ने उन्हें माला और अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। अंलकार अग्निहोत्री शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी, दोनों के बीच बंद कमरे में बातचीत हो रही है। अलंकार अग्निहोत्री रविवार को कानपुर से वाराणसी के लिए निकले थे, निकलने से पहले उन्होंने अपनी मां और ताऊ का आशीर्वाद लिया था।

बता दें कि यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बटुकों के अपमान को लेकर 26 जनवरी को बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में उनपर कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था।


देखें वीडियो



अलंकार अग्निहोत्री अब आगे क्या करेंगे?

इस सवाल का अभी तक कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है लेकिन अब ऐसे संकेत मिलने लगे हैं कि वह अपने मुद्दों को लेकर अभियान छेड़ने की तैयारी में हैं। शंकराचार्य से मिलकर अलंकार आगे की रणनीति तय करेंगे। जानकारी मिली है कि वह शंकराचार्य के शिष्य बटुकों से भी मिले।

(अश्विनी त्रिपाठी की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।