1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रील के चक्कर में दीदी की स्टोरी लग जाती, वायरल Video देख लोगों ने लिए मजे

रील के चक्कर में दीदी की स्टोरी लग जाती, वायरल Video देख लोगों ने लिए मजे

एक लड़की सड़क पर डांस करते हुए रील बना रही थी और तभी उसके साथ जो हुआ उसे देखने के बाद अब वो सड़क पर रील बनाने से दूरी बना लेगी। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने मजे लेते हुए कमेंट किए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आजकल आपने देखा होगा कि बहुत सारे लोग हैं जो डांस करते हुए रील बनाते हैं। कोई घर के अंदर रील बनाता है, कोई मेट्रो और ट्रेन में ऐसी रील्स बनाता है तो कोई सड़क पर डांस करने लगता है और वीडियो बनवाता है। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो की कोई कमी नहीं है। आप अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपके टाइमलाइन पर भी भर-भर के ऐसे वीडियो आते ही होंगे। मगर कभी-कभी रील बनाते समय ही कुछ ऐसा हो जाता है जिसका अंदाजा किसी ने नहीं लगाया होता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लड़की डांस करके रील बनाती नजर आई मगर उसके साथ जो हुआ, उसके कारण वीडियो वायरल हुआ।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की बॉलीवुड गाने पर डांस करते हुए रील बना रही है। वो सड़क पर ही रील बना रही है। वो डांस करते हुए ही एक कदम आगे बढ़ाती है और तभी एक तेज रफ्तार उस जगह से गुजरती है। अगर वो एक कदम आगे नहीं आई होती तो उसका एक्सीडेंट हो जाता है। लड़की भी कार को आते देख डर जाती है और उसके हाव-भाव वीडियो में कैद हो जाते हैं। अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर देखने के बाद लोग भी मजे ले रहे हैं। आप एक बार वीडियो को देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर asli_anii नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो का काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वो कार वाला मैं ही था। दूसरे यूजर ने लिखा- बच गई नादानी। तीसरे यूजर ने लिखा- हमला अचानक से हुआ था। चौथे यूजर ने लिखा- ड्राइवर के लिए रिस्पेक्ट है। एक अन्य यूजर ने लिखा- जो रोड पर रील बनाए उसे ऐसा ही सबक सिखाओ।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये शादी लंबे समय तक रहने वाली है याद, Video देख आप भी कहेंगे यही वाली बात

10वीं में फेल हुआ लड़का तो मां-बाप ने रख दी पार्टी, Video हो रहा है जमकर वायरल