1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 10वीं में फेल हुआ लड़का तो मां-बाप ने रख दी पार्टी, Video हो रहा है जमकर वायरल

10वीं में फेल हुआ लड़का तो मां-बाप ने रख दी पार्टी, Video हो रहा है जमकर वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 06, 2025 09:59 am IST,  Updated : May 06, 2025 09:59 am IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि मां-बाप अपने बेटे को केक खिला रहे हैं मगर कारण जानकर हंसी नहीं रुकेगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में आपको लगभग हर हाथ में स्मार्ट फोन देखने को मिल जाएगा। अब जितने लोगों के पास स्मार्ट फोन है लगभग वो सभी आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तो मिल ही जाएंगे। आपने भी शायद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट बनाया हो और आप अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी देखा होगा कि हर दिन तरह-तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं। उन्हीं सभी वीडियो के बीच में कुछ जो बहुत यूनिक होते हैं या फिर आमतौर पर न दिखने वाली चीजें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि टेबल पर केक रखा है और पूरा परिवार साथ में खड़ा है। इसके बाद पहले मां और फिर पिता, अपने एक लड़के को बारी-बारी केक खिलाते हैं। लेकिन केक खिलाने का कारण बहुत ही अलग है। वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक कर्नाटक में एक लड़का 10वीं क्लास में सभी यानी 6 के 6 विषयों में फेल हो गया जिसके बाद घरवालों ने यह पार्टी रखी। वीडियो में केक की एक फोटो में भी मर्ज है जिस पर 10 वीं रिजल्ट, उसके मार्क्स और मिले हुए प्रतिशत भी लिए हुए हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @revengeseeker07 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ताना मारने का नया तरीका आ गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 17 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शर्मसार। दूसरे यूजर ने लिखा- पैरेंट्स भी एडवांस हो गए हैं आज कल। तीसरे यूजर ने लिखा- मारा नहीं क्या।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रील के चक्कर में अपनी मौत को दावत दे रहा है, आप भी देखिए शख्स की बेवकूफी भरी हरकत

अरे ये तो असंभव है, सड़क पर चलती बाइक को देख आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।