1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये शादी लंबे समय तक रहने वाली है याद, Video देख आप भी कहेंगे यही वाली बात

ये शादी लंबे समय तक रहने वाली है याद, Video देख आप भी कहेंगे यही वाली बात

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 06, 2025 11:07 am IST,  Updated : May 06, 2025 11:16 am IST

किसी की शादी के दिन का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शादी के दिन कुछ ऐसा हुआ कि घरवाले अब इसे लंबे समय तक याद रखेंगे और बच्चों को इसके किस्से भी सुनाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग है क्योंकि इस दुनिया में तमाम अतरंगी और अनोखी चीजें देखने को मिलती रहती है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिवर रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे तमाम पोस्ट देखे होंगे। कभी ध्यान खींचने वाली फोटो वायरल होती है तो कभी हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते हैं। सोशल मीडिया पर जुगाड़, स्टंट, लड़ाई, डांस, हादसे के वीडियो तो वायरल होते ही हैं, उसके साथ अनोखी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। उन्हें देखने के बाद लोग उसके मुताबिक रिएक्ट भी करते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है कि जिस घर में शादी होने वाली है, उसके बाहर मेहमानों के रुकने के लिए टेंट लगा हुआ है मगर अचानक इतनी भयंकर आंधी आती है कि वो टेंट हवा से उड़ने लगता है। वीडियो में दिखता है कि सभी लोग पूरी मेहनत के टेंट को पकड़े हुए हैं और उसे उड़ने से रोकने में लगे हुए हैं। वीडियो में एक कट के बाद दूसरे पोर्शन में दिखता है कि टेंट हवा में उड़ रहा है। टेंट को उड़ते देख ऐसा लगता है कि आंधी काफी तेज थी।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यादगार शादी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 53 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई बुरा हुआ, इतना भी नहीं होना चाहिए था। दूसरे यूजर ने लिखा- घर के सभी लोग इस शादी को याद रखने वाले हैं। एक यूजर ने लिखा- और खाओ कढ़ाई में खाना।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

10वीं में फेल हुआ लड़का तो मां-बाप ने रख दी पार्टी, Video हो रहा है जमकर वायरल

रील के चक्कर में अपनी मौत को दावत दे रहा है, आप भी देखिए शख्स की बेवकूफी भरी हरकत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।