1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: दूल्हे ने दुल्हन को नाचने पर किया मजबूर, फिर जो देखने को मिला वह देखा नहीं गया

Video: दूल्हे ने दुल्हन को नाचने पर किया मजबूर, फिर जो देखने को मिला वह देखा नहीं गया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 29, 2025 07:32 am IST,  Updated : Apr 29, 2025 07:32 am IST

आमतौर पर शादियों में दुल्हन से शर्मो-हया की उम्मीद की जाती है। इस दुल्हन ने पहले तो उस उम्मीद को कायम रखा लेकिन जब दूल्हे ने उसे मजबूर कर दिया तो फिर जो उसने अपना असली रंग दिखाया वह किसी से देखा नहीं गया।

दूल्हा-दुल्हन का डांस- India TV Hindi
दूल्हा-दुल्हन का डांस Image Source : SOCIAL MEDIA

शादियों में डांस के बिना सब कुछ फीका-फीका सा लगता है। जिस शादी में डांस और मस्ती का आलम हो, वहां रंग, रौनक और उत्साह हमेशा देखने को मिलता है। लेकिन कभी-कभी ये डांस और मस्ती लोगों को फजीहत करवा देती है। कुछ ऐसा ही हुआ एक शादी में, जहां एक दूल्हे ने दुल्हन को नाचने के लिए मजबूर किया, हालांकि दुल्हन उसे बार-बार मना करती रही लेकिन फिर भी जब दूल्हा नहीं माना तो दुल्हन ने डांस करना शुरू किया। जहां दुल्हन ने ऐसा फूहड़ डांस कर दिखाया कि दूल्हा शर्म के मारे वहां से मुंह छिपाते हुए भाग निकला। इस वाकये का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दुल्हन का डांस देख दूल्हा भाग निकला

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। मेहमानों की भीड़ और डीजे की धुन के बीच लोग अपनी मस्ती में डूबे हुए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा अपनी दुल्हन को डांस करने के लिए उकसाता है। पहली बार तो दुल्हन ने मना करती है, लेकिन जब दूल्हा नहीं मानता तो वह नाचने पर मजबूर हो जाती है। जब दुल्हन डांस करना शुरू करती है, तब दूल्हे की आंखें फटी की फटी रह जाती है और उसे समझ आ जाता है कि इसके साथ रहना मेरे बस की बात नहीं और वह चुपके से वहां से निकल जाता है। 

लोगों ने किया मजेदार कमेंट

दरअसल, दुल्हन का डांस इतना अनोखा और बेलगाम होता है कि दूल्हा समेत अन्य लोगों की नजरें शर्म के मारे झुक जाती हैं। दूल्हा तो शादी छोड़ वहां से निकल भी लेता है। हालांकि ये वीडियो सिर्फ मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है। जिसका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @idiotic_sperm नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर दूल्हे के मजे भी लिए हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लगता है दुल्हन में नोरा की आत्मा आ गई है। दूसरे ने लिखा- दूल्हा सोच रहा होगा, ये क्या चीज मिल गई मुझे। तीसरे ने लिखा- दूल्हे को समय रहते सच्चाई पता चल गई।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

Optical Illusion: अंगूर में छुपी हुई है एक बिल्ली, 30 सेकेंड में खोजने वालों के पास होगी बाज जैसी नजर

Video: रब ने बना दी जोड़ी, दोनों पति-पत्नी निकले गंजेड़ी, साथ में चिलम मारते दिखा कपल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।