शादी-ब्याह के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। हाल में इसी से जुड़ा एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक दुल्हन ने अपनी बहन से जो कुछ भी कहा उसे सुनकर लोगों के कान खड़े हो गए। वीडियो इंस्टाग्राम पर इस वक्त छाया हुआ है। वीडियो एक शादी समारोह का है। जहां शादी में दुल्हन की ग्रैंड एन्ट्री दिखाई जा रही है। दुल्हन लाल जोड़े में दूल्हे के पास जाती हुई नजर आ रही है। इसी दौरान दुल्हन की बहन ने उसे छेड़ते हुए उसे कुछ बोला जिस पर दुल्हन ने उसे ऐसा जवाब दिया कि सुनने वाले लोगों के तो कान ही खड़े हो गए।
दुल्हन की बातें सुन खड़े हो गए लोगों के कान
वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के वक्त दुल्हन ग्रैंड एन्ट्री ले रही है। 16 श्रंगार से सजी-धजी दुल्हन अपने चेहरे पर मुस्कान लिए आगे बढ़ रही है। कैमरामैन उसकी ग्रैंड एन्ट्री को अपने कैमरे में कैद कर रहा है। इसी दौरान दुल्हन की बहन उसकी तरफ देखते हुए उसे छेड़ती है और बोलती है कि हंस ले बेटा जितना हंसना है, विदाई में तो रोना ही है। इस पर दुल्हन अपनी बहन को जवाब देते हुए कहती है कि मैं क्यों रोऊंगी, रोना तो उसे पड़ेगा जो मुझे लेकर जा रहा है। यह सुनकर शादी में आए मेहमानों की हंसी छूट गई और आस-पास के लोग हंस पड़े।
वीडियो को मिले एक करोड़ से भी ज्यादा व्यूज
वायरल हो रहे इस वीडियो में जो दुल्हन दिख रही है, वो एक कंटेंट क्रिएटर है और उसकी इसी साल फरवरी में शादी हुई है। दुल्हन का नाम शिवांगी हनी शर्मा है। शिवांगी ने अपनी शादी के ऐसे तमाम वीडियो बनवाए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। शिवांगी ने अपने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल @shycametrue से शेयर किया है। जिसे अब तक 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 4 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है।
वीडियो पर लोगों ने लिए चटकारे
वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- इतना भी सच नहीं बोलना था बहन। दूसरे ने लिखा- सीधी बात नो बकवास। तीसरे ने लिखा- दूल्हे समते पूरा परिवार डरा हुआ है। चौथे ने लिखा- जमाना सच में बदल गया है। पांचवें ने लिखा- आखिर मुंह से सच निकल ही गया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
Video: पानी में बह गया पूरा का पूरा गांव, तबाही का यह खौफनाक मंजर देख दहल उठे लोग