बच्चे घर में खुशियां लेकर आते हैं। बच्चों के होने से पूरे घर में रौनक रहती है। पूरा घर चहक उठता है। लोगों को मम्मी-पापा, दादा-दादी बनने की एक अलग खुशी रहती है। जो बेहद ही लाजवाब फीलिंग होती है। लेकिन उस छोटे से नन्हे मुन्ने का रातभर जागना और रोना? ऊपर से आपकी नींद हराम होना, उफ्फ! ये मुश्किलें, जो लगातार कम से कम 5 साल तक तो चलती ही रहती है। माता-पिता रात में बच्चे को गोद में लिए घूमते हैं, लोरी गाते हैं, ताकि बच्चा सो जाए लेकिन ये बच्चे फिर भी नहीं सोते। दो-तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद ही उनकी आंख लगती है और आपकी रातों की नींद हराम करने के बाद ही वे सोते हैं। ऐसे में अब एक ऐसी निंजा टेक्निक सामने आई है, जो आपके बच्चे को 12 सेकेंड में गहरी नींद सुला सकती है! जी हां, आपने सही सुना, मात्र 12 सेकेंड में, ये टेक्निक आपके बच्चे को गहरी नींद सुला सकती है। तो चलिए, जानते हैं इस जादुई निंजा टेक्निक के बारे में।
इस टेक्निक से बच्चों को आ जाती है नींद
इस टेक्निक का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक नर्स एक नवजात बच्चे को सुलाने की ट्रिक बताते नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सका है कि नर्स एक नन्हे से बच्चे को बिस्तर पर पट के बल लेटाए हुए है। साथ ही वह उसके गालों पर अपनी उंगलियों से हल्की-हल्की मसाज करती है, फिर माथे पर बड़े ही प्यार से हल्की-हल्की मसाज करती है। बस, देखते ही देखते बच्चा उबासी लेने लगता है और 12 सेकेंड के अंदर ही गहरी नींद में चला जाता है। इस वीडियो को देखने से ऐसा लग रहा मानो नर्स ने कोई जादुई छड़ी घुमाई हो और बच्चा नींद में चला गया।
वीडियो पर ऐसा रहा यूजर्स का रिएक्शन
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने इस पर खूब कमेंट किए। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ये तो सच में किसी जादू से कम नहीं। अगर ये ट्रिक काम कर गई तो बहुत आराम हो जाएगा। दूसरे ने लिखा- “मैंने ये टेक्निक ट्राई किया, लेकिन मेरा बच्चा तो मसाज के दौरान हंसने लगा और सोना तो दूर अब वह मुझसे घंटों-घंटे यहीं करवाते रहता है।” तीसरे ने लिखा- “ये 12 सेकेंड तो तीन घंटे की मेहनत का नतीजा है, बाकी की कहानी तो दिखाई ही नहीं।” वहीं कुछ लोग इसे AI का कमाल भी बता रहे हैं। इस निंजा टेक्निक वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @chennai_seigai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
संगीत की दुनिया में क्रांति ला रहे इन चचा लोगों का Video हुआ वायरल, देखने वाले नहीं रोक पाए अपनी हंसी
बैलबुद्धि मत समझ लेना इस बैल को, खुद से ही गाड़ी को खिंचकर काम पर पहुंचा बैल, Video देख दंग रह गए लोग