भारत के विभिन्न क्षेत्रों से अक्सर जहीरीले सांप के पकड़े जानी की खबरें और वीडियोज सामने आते रहते हैं। ओडिशा के गंजाम जिले के चिकिटी इलाके से भी ऐसी ही एक चौंकाने वाली लेकिन राहत भरी खबर सामने आई है। यहां इलाके में एक विशाल जहरीले किंग कोबरा सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ा गया है। इस कोबरा सांप की लंबाई देखकर लोग खौफ में आग गए इलाके में सनसनी फैल गई। सांप को आखिरकार रेस्क्यू किया गया और जंगल में छोड़ दिया गया।
12 फीट लंबा किंग कोबरा मिला
सामने आई जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार की सुबह की है। चिकिटी एनएसी के चिकिटी पेंठ इलाके में, यूनियन बैंक के पास अचानक एक लगभग 12 फीट लंबा विशाल किंग कोबरा सांप दिखाई दिया। यह इलाका काफी भीड़भाड़ वाला है, इसलिए जैसे ही लोगों की नजर इस बड़े सांप पर पड़ी, वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
काफी मेहनत से हुआ रेस्क्यू
विशाल साइज वाले इस किंग कोबरा को देखे जाने के बाद घबराए हुए लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए ‘स्नेक हेल्पलाइन’ को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही स्नेक हेल्पलाइन के दो सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले वन विभाग को इस बारे में जानकारी दी और फिर बेहद सावधानी और बहादुरी के साथ सांप को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू की। काफी मेहनत और जोखिम के बाद दोनों सदस्यों ने उस विशाल सांप को सुरक्षित तरीके से काबू में कर लिया।
सांप को जंगल में छोड़ा गया
सांप को काबू करने के बाद उसे एक बोरे में डालकर पास के केरांडीमाल जंगल में ले जाया गया, जहां उसे प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। सांप को रेस्क्यू किए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और स्नेक हेल्पलाइन और वन विभाग की टीम की सराहना की, जिन्होंने समय रहते इस खतरनाक स्थिति को संभाल लिया। (रिपोर्ट: शुभम कुमार)\
ये भी पढ़ें- जब ‘वानर सेना’ के लिए सजी मिठाइयों की शाही पंगत, अनुशासन देख आप भी हो जाएंगे हैरान, Video
पहली बार कोई बंदर पर भारी पड़ा है, वायरल Video देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी