1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हद जाहिलियत है! ज्योति मल्होत्रा ने भारत की छवि पर दाग लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ा, चीन यात्रा का Video हुआ वायरल

हद जाहिलियत है! ज्योति मल्होत्रा ने भारत की छवि पर दाग लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ा, चीन यात्रा का Video हुआ वायरल

पाकिस्तानी जासूसों के लिए काम करने वाली ज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ज्योति मल्होत्रा ​​एक ट्रैवल ब्लॉगर है। जिसकी गिरफ्तारी के बाद उसकी चीन यात्रा का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ज्योति को चीन के लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए देखा जा सकता है।

चीन में ट्रेन यात्रा के दौरान ज्योति मल्होत्रा- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA चीन में ट्रेन यात्रा के दौरान ज्योति मल्होत्रा

पाकिस्तान के ISI के लिए भारत की जासूसी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा एक ट्रैवल व्लॉगर है जो अक्सर देश-विदेश की यात्रा करते दिख जाती हैं। ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद, उस​​के पाकिस्तान और चीन की यात्रा के पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिनमें से एक वीडियो फिलहाल चीन से सामने आया है। इस वीडियो में ट्रैवल व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा चीन की यात्रा करते दिख रही है। इस वीडियो को उसने साल 2024 में अपलोड किया था। अब गिरफ्तारी के बाद यह वीडियो एक बार फिर से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों ने चीन में ज्योति के व्यवहार की काफी आलोचना की। लोगों ने चीन में ज्योति के व्यवहार को जाहिलियत और अभद्र बताया।

वीडियो में चीन के लोगों को परेशान करते दिखी यूट्यूबर

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ज्योति मल्होत्रा ​​को चीन में कई जगहों पर यात्रा करती है और इस दौरान अपनी वीडियो कंटेंट के लिए वह वहां के लोगों के साथ काफी जाहिलियत भरा व्यवहार करती है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लोगों को उसका यह व्यवहार पसंद नहीं आ रहा और वे उससे काफी चिढ़ भी रहे हैं। लेकिन ज्योति को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा और वह अपने कंटेंट के लिए अपनी जाहिलियत जारी रखती है। यानी कि दूसरे देशों में भारत की छवि खराब करने में ज्योति कोई कसर नहीं छोड़ती।

वीडियो देख भड़के लोग, बताया मूर्ख

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सबसे पहले ज्योति चीन के एक बुलेट ट्रेन में जाती है और वहां एक व्यक्ति को अपनी विंडो सीट बदलने के लिए उसे मजबूर करती है। इसके बाद वह एक अजनबी महिला के स्कूटर पर जा कर खुद बैठ जाती है और उसे लिफ्ट देने के लिए मजबूर करने लगती है। उससे परेशान होकर उस महिला ने उसकी शिकायत करने के लिए वहां के ट्रैफिक पुलिस के सामने अपनी गाड़ी रोक दी। जब ज्योति ने पुलिस को देखा तब वह महिला की स्कूटर से उतर कर वहां से रफूचक्कर हो गई। इन सबके बाद वह बिना किराया दिए ही वहां के बस में चढ़ जाती है और बस ड्राइवर को परेशान करने लगती है। अंत में वह अपने वीडियो में यह भी शिकायत करती है कि इस देश में कोई भी अंग्रेजी नहीं बोलता। सोशल मीडिया पर ज्योति के इस वायरल वीडियो को देख लोग उसे मूर्ख और जाहिल बता रहे हैं और उस पर भारत की छवि को धूमिल करने का आरोप लगा रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

जिन सिंगल लोगों को पूछती तक नहीं है ये दुनिया, उन्हें इस रिक्शे वाले ने लगाया गले, Video देख पता चलेगा मैटर

जान जाए तो जाए पर शराब ना जाए, ठेके में दारू की बोतल पर लिपटे सांप को पकड़ते दिखा शख्स