A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी की सालगिरह पर कपल ने अनोखे तरीके से काटा केक, Video हो गया वायरल

शादी की सालगिरह पर कपल ने अनोखे तरीके से काटा केक, Video हो गया वायरल

एक गजब का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कुछ लोग हैरान होंगे तो कुछ लोग हंसेंगे। आइए आपको बताते हैं वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@CHAPRAZILA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसी दुनिया जहां हर दिन अनगिनत वीडियो पोस्ट होते हैं और उनमें से कई सारे वीडियो ऐसे होते हैं जो अनोखे होने के कारण या फिर पहली बार दिखने के कारण वायरल हो जाते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर तरह-तरह के वायरल कंटेंट आपकी फीड पर भी आते होंगे जिसमें हंसी-मजाक, जुगाड़, अतरंगी हरकतें, डांस समेत तमाम चीजें देखने को मिलती होंगी। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक कपल अपनी शादी की सालगिरह मना रहा है। आमतौर पर लोग एक केक काटते हैं मगर यहां पर कुल 13 केक टेबल पर नजर आ रहे हैं। ऐसा हो सकता है कि अलग-अलग लोग भी अपनी तरफ से केक लेकर आए होंगे लेकिन वीडियो केक की संख्या के कारण वायरल नहीं हो रहा है। वीडियो के वायरल होने का कारण केक काटने का तरीका है। आमतौर पर लोग चाकू से केक काटते हैं मगर यहां पर वो कपल लकड़ी काटने वाली आरी से केक को काटते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'शादी की सालगिरह पर केक काटने का यह तरीका बहुत ही बढ़िया है।' मगर वीडियो के साथ यह जानकारी नहीं दी गई है कि वीडियो कब का है और यह कपल कौन है। खैर अनोखे तरीके से केक काटने के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मैं भी किसी का बाप और भाई हूं...! ऑटो में लिखी पूरी लाइन पढ़कर दिल खुश हो जाएगा, हो रहा है वायरल

दिमाग हो तो हर काम हो सकता है, अब आप जरा इस वायरल Video को ही देख लीजिए