A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. '...हम जबलपुर वाले सुधरेंगे नहीं'; शख्स ने ऐसा क्या देखा जो लोगों पर भड़का, देखें Video

'...हम जबलपुर वाले सुधरेंगे नहीं'; शख्स ने ऐसा क्या देखा जो लोगों पर भड़का, देखें Video

अभी सोशल मीडिया पर जबलपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बंदा वहां के लोगों पर भड़का हुआ है। वीडियो में लोगों की हरकत दिखाते हुए अपनी बात कह रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@MATIYAMET_ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर शहर में आप जब जाते होंगे तो कुछ एरिया ऐसा दिखता ही होगा जहां पर गंदगी देखने को मिलती होगी और उस गंदगी को देखते हुए लोग रिएक्ट भी करते हैं। कई सारे लोग ऐसे होंगे जो सरकार की गलती बताते हुए तंज कसते हैं और अपने काम पर निकल जाते हैं। मगर हर बार ऐसा नहीं होता है। कई बार सरकार अच्छे काम तो करती है मगर लोग उसे बिगाड़ देते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदा लोगों की कुछ गलतियों को दिखा रहा है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं। आपको बताते हैं कि उस वीडियो में बंदे ने क्या कुछ कहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें फ्लाईओवर के नीचे का एरिया दिखा रहा है। वहां के पिलर को सरकार की तरफ से बहुत ही सुंदर पेंट करवाया गया है। उसे देखकर बहुत अच्छा लगा रहा है। वहीं बंदा वो दिखाने के बाद डिवाइडर दिखाता है। उस डिवाइडर पर लोगों ने पान और गुटका थूका हुआ है जो देखने में बहुत ही गंदा लग रहा है। यही देखकर वो बंदा लोगों पर भड़का हुआ है और बोल रहा है कि हम जबलपुर वाले कभी नहीं सुधरेंगे। अब उसका वीडियो इसी कारण वायरल हो रहा है।

वीडियो में बंदे ने क्या बोला?

उस वीडियो को बनाते हुए बंदा बोलता है, 'एक तरफ ये खूबसूरती देखो और एक तरफ ये हमारे जबलपुर वालों की खूबसूरती देखो। मतलब सरकार हमारे लिए कितना भी अच्छा कर ले, हम जबलपुर वाले सुधरेंगे नहीं।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @matiyamet_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जबलपुर, हमेशा सरकार ही खराब नहीं होती है, कुछ हरामखोर लोग ही होते हैं। सुधर जाओ बे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रील के चक्कर में ये सब क्या-क्या कर रहे हैं लोग, अब आप इसी Video को देख लीजिए

हीरो बनने के लिए दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाया, उसके बाद जो हुआ वो देख आपको भी आएगी हंसी