आज के समय में जितना कॉमन स्मार्ट फोन का यूज होना हो गया है, उतना ही कॉमन उन स्मार्ट फोन को चलाने वाले लोगों का सोशल मीडिया पर मिलना भी है। जितने लोग स्मार्ट फोन चलाते हैं, लगभग वो सभी लोग सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर मिल जाएंगे। ऐसे बहुत कम लोग होंगे जो स्मार्ट फोन का यूज तो करते हैं मगर सोशल मीडिया पर नहीं है। आप अगर उन लोगों में से हैं जो सोशल मीडिया का यूज करते हैं तो फिर आपको पता ही होगा कि हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह पर स्टैंड फैन लगा हुआ है। तभी एक लड़की वहां पर आती है और दीवार पर कुछ रख देती है। इसके बाद वो दीवार और पंखे के बीच में बची जगह से आगे जाने लगती है लेकिन वो गलती यह करती है कि वो नीचे नहीं देखती है। इसी वजह से पंखे के तार में उसका पैर फंस जाता है और नीचे गिर जाती है। इतना ही नहीं, उसके गिरने के कारण पंखे का तार खींचता है और स्टैंड फैन उसी लड़की की पीठ पर गिर जाता है। यह देख तुरंत एक लड़की उसकी मदद के लिए वहां पहुंचती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'किसी के पापा की परी का सफलतापूर्वक उड़ान, गलती देखी जाए तो केवल फैन की गलती है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- उड़ान होने से पहले ही लैंडिंग हो गई। दूसरे यूजर ने लिखा- स्विच ही गलत जगह पर था। तीसरे यूजर ने लिखा- यह तो गजब हो गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- पापा की परी के साथ दुर्घटना हो गई।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
सुई लेने का यह तरीका काफी बढ़िया है, एक बार आप भी देखिए वायरल Video
दूध का स्वाद बढ़ाते दूधियों का Video वायरल, लोगों ने देखा तो किए ऐसे कमेंट