1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसे प्रतिभावान ड्राइवर से तो भगवान ही बचाए, वायरल Video को आप भी देख लीजिए

ऐसे प्रतिभावान ड्राइवर से तो भगवान ही बचाए, वायरल Video को आप भी देख लीजिए

अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है और आप जब उस पूरे वीडियो को देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे। वीडियो को जब लोगों ने देखा तो उन्होंने भी कमेंट करके अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब लोग कुछ पोस्ट नहीं करते हो और उन्हीं सब पोस्ट में से कुछ वायरल न होता हो। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपके टाइमलाइन पर भी एक से बढ़कर एक वीडियो और फोटो आते होंगे और उन्हीं में से कुछ वायरल पोस्ट भी होते होंगे। कभी जुगाड़ का वीडियो तो कभी स्टंट का वीडियो वायरल होता है। कभी लड़ाई का वीडियो तो कभी अतरंगी हरकत करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक एक शख्स पिकअप वैन को चला रहा है और वो एक जगह पर आकर उसे मोड़ता है। लेकिन वो उस गाड़ी को ऐसे मोड़ता है कि बैलेंस एक तरफा हो जाता है और पिकअप पर पीछे बैठे लोग एक साथ नीचे गिरते हैं। राहत की बात यह है कि किसी को चोट नहीं लगती है और वो सभी वीडियो में बारी-बारी उठते हुए नजर आते हैं। अब यह वीडियो कहां का है, यह तो नहीं बताया गया है मगर वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ManishS1911 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बिना ट्रैफिक जाम किए सभी 25 लोगों के एक साथ साइड में उतारा और वो भी सुरक्षित।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 67 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- उस ड्राइवर को स्पेशल पुरस्कार से सम्मानित किया जाए। दूसरे यूजर ने लिखा- गजब की लैंडिंग थी। तीसरे यूजर ने लिखा- लैंडिंग जबरदस्त थी, ड्राइवर तारीफ के काबिल है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

20 सेकंड की रील के चक्कर में अपनी जिंदगी को दांव पर लगाते दिखे दो युवक, Video हुआ वायरल

ऐसे लोगों को सपोर्ट नहीं रिपोर्ट करने की जरूरत है! इनकी हरकत देख आपको भी आएगा गुस्सा