Viral Video: पाकिस्तानी और उनके एक से बढ़कर एक नमूनों के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। कभी कोई गंदगी में खाना बनाता है तो कभी कोई बाइक के इंजन ऑयल से ग्रीसिंग करता नजर आता है। हालांकि, इन सबसे इतर एक और वीडियो इन दिनों सामने आया है जिसमें एक पाकिस्तानी पुरुष को टोल प्लाजा के बैरियर पर बैठे हुए दिखाया गया है। बैरियर उठाने के लिए वो अपने पैरों का प्रयोग करता है और वैसे ही उसको नीचे कर देता है। किसी मशीन, लीवर या बटन की बजाय, पूरा सेटअप पुरुष अपने पैरों से ही चला रहा होता है। दावा है कि, वीडियो पाकिस्तान से आया है जिसकी अब काफी मौज ली जा रही है।
एक्स पर वायरल हो रहा वीडियो
इस वीडियो को एक्स पर @VigilntHindutva नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'पाकिस्तान में मैनुअल टोल प्लाजा।' इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कैसे एक शख्स लोहे के पाइपनुमा फाटक को पैरों से अप और डाउन कर रहा है। क्लिप में दो आदमी टोल बैरियर के पास कुर्सियों पर आराम से बैठे दिखाई दे रहे हैं। जब भी कोई गाड़ी आती है उनमें से एक अपना पैर आगे बढ़ाता है अपने पैर से लोहे के फाटक को दबाता है और बैरियर उठ जाता है। जैसे ही गाड़ी आगे बढ़ती है, वह अपना पैर छोड़ देता है और बार वापस अपनी जगह पर आ जाता है। कोई सेंसर नहीं। कोई तकनीक नहीं। बस शुद्ध समन्वय।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि, 'लेग्स डे तो ऐसे ही होता होगा इनका तो।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'नहीं! इसे ह्यूमन रोबोटिक्स कहते हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'अभी भी 90 के दशक में जी रहे हैं।' वहीं, एक अन्य ने पूछा- 'भुगतान का प्रमाणीकरण कैसे होता है?' एक और यूजर ने लिखा कि, 'एआई कभी भी उनकी जगह नहीं ले सकता।' वहीं, एक और शख्स ने कहा कि, 'अगले चरण में, वे इन्हें हैंड (या फुट) पंप में बदलने की योजना बना रहे हैं जो टोल पार करते समय कारों को भी धोएंगे।' इन सबसे इतर एक और यूजर ने लिखा कि 'पाकिस्तान ने दुनिया का सबसे उन्नत एआई-आधारित टोल प्लाजा बनाया है।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Video Viral: 'सावधान शादी वाले घर में सोना मना है!' बारातियों ने आधी रात को होटल में काटा गदर, मौज-मस्ती देख उछल पड़ेंगे
Video Viral: 'सावधानी हटी दुर्घटना घटी !' रेलवे पुलिस ने सबक सिखाने के लिए महिला के साथ किया ऐसा प्रैंक, तुरंत वायरल हो गया VIDEO