1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'सावधानी हटी दुर्घटना घटी !' रेलवे पुलिस ने सबक सिखाने के लिए महिला के साथ किया ऐसा प्रैंक, तुरंत वायरल हो गया VIDEO

'सावधानी हटी दुर्घटना घटी !' रेलवे पुलिस ने सबक सिखाने के लिए महिला के साथ किया ऐसा प्रैंक, तुरंत वायरल हो गया VIDEO

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Oct 11, 2025 10:31 am IST,  Updated : Oct 11, 2025 10:31 am IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर महिला का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रेलवे पुलिस ने महिला को सबक सिखाने के लिए तगड़ा प्रैंक कर डाला।

viral video, funny prank video, police prank video, railway police viral video- India TV Hindi
रेलवे पुलिस ने म​हिला से छीना फोन। Image Source : IG/@CHOUDHARY0409

Viral Video: रेल यात्रा करते समय कई बार यात्री गप्पे मारने में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि उनको अपने सामान की कोई खबर ही नहीं रहती। ऐसे लोगों को सजग रहने के लिए रेलवे पुलिस हमेशा उनको सतर्क करती रहती है। इसी तर्ज पर रेलवे पुलिस ने एक महिला यात्री को छिनैती की घटना से अलर्ट रहने के लिए प्रैंक का सहारा लिया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की एक कर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह यात्रियों को ​ट्रेन की खिड़की से फोन छीनने की घटनाओं से सजग रहने की सीख देता दिख रहा है। वीडियो में आरपीएफ अधिकारी एक अनजान यात्री के पास जाते हैं और रेल की खिड़की से उसका स्मार्टफोन छीन लेते हैं। इस अधिकारी के पहले भी ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं जिसमें वे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से इसी तरह संवाद करते हैं। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @choudhary0409 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में आपातकालीन खिड़की की सीट पर बैठी महिला यात्री का फोन अचानक से रेलवे अधिकारी छीन लेते हैं ​जिसके बाद स्लीपर क्लास के कोच की खिड़की के पास बैठी महिला चौधरी की फुर्ती देखकर दंग रह जाती है। रेलवे अधिकारी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'महिला यात्री को लापरवाही न बरतने की सीख देने के लिए अधिकारी ने उसे सबक सिखाया। सुरक्षा बल सुरक्षा के लिए मौजूद हैं, लेकिन आपको जागरूक और सतर्क रहना होगा, तभी आप किसी भी तरह की असुविधा से बच सकते हैं।' वीडियो को 3.4 मिलियन से अधिक बार देखा गया और सैकड़ों टिप्पणियां प्राप्त हुईं। सोशल मीडिया यूजर्स ने चौधरी की उनके कार्यों के लिए सराहना की।

यूजर्स के आए ऐसे रिएक्शन 

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने मिली—जुली प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि, 'जनता को जागरूक करना बहुत ज़रूरी है। आप पर गर्व है सर।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'अच्छी पहल है सर। ऐसे अधिकारी बहुत कम मिलते हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'सच है। मोबाइल का उपयोग हमेशा करने से बचें, खासकर जब ट्रेन प्लेटफार्म पर हो।'  

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-
वाह ! इसे कहते हैं शाही फेयरवेल, सोने की पालकी से विदा की गईं ये IAS अफसर, Viral हो रहा इनका Video 

गजब ! बुलेट पर बैठकर मौत के कुएं का लगाया चक्कर, इन जांबाज देसी छोरियों का स्टंट देख आप भी देंगे शाबाशी 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।