A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'अब इसमें भी डार्क मोड ?' Parle-G का डार्क चॉकलेट फ्लेवर देख यूजर्स ने पूछा, इंस्टाग्राम पर वायरल हुई पोस्ट

'अब इसमें भी डार्क मोड ?' Parle-G का डार्क चॉकलेट फ्लेवर देख यूजर्स ने पूछा, इंस्टाग्राम पर वायरल हुई पोस्ट

Parle-G Dark Chocolate: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट में पारले-जी के डार्क चॉकलेट फ्लेवर को देख यूजर्स ने सवाल पूछा है।

Parle-G Dark Chocolate, Parle-G biscuits, Parle-G new flavour, Parle-G Dark, Parle-G chocolate biscu- India TV Hindi
Image Source : IG/@THEWORLDOFAKSHARA पारले-जी का डार्क चॉकलेट बिस्किट।

Parle-G Dark Chocolate: चाय के साथ Parle-G खाना हर किसी को पसंद होता है। ये बिस्किट लगभग हर भारतीय घर में चाय के साथ खाने के लिए होते ही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Parle-G का एक और फ्लेवर भी है? जी हां, भले ही आपको हैरानी हो, लेकिन ये बिस्कुट डार्क चॉकलेट फ्लेवर में भी आते हैं। एक इंस्टाग्राम रील ने बिस्कुट को एक मज़ेदार अंदाज में पेश किया है, जिसमें इस स्नैक के अपग्रेड की तुलना यूजर के करियर अपडेट से की गई है। इस पोस्ट पर ढेरों कमेंट आए, जिनमें यूजर्स मजाक कर रहे थे कि बिस्किट का रंग सचमुच बदल गया।

इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल 

इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर @officialparleg नामक हैंडल से शेयर की गई है। जिसमें बिस्किट का डार्क चॉकलेट फ्लेवर वायरल हो गया है।

एक यूजर द्वारा @theworldofakshara नामक हैंडल से वीडियो शेयर किया गया है। यह वीडियो पार्ले-जी बिस्कुट की अनबॉक्सिंग का है।  यूजर पैकेट खोलता है और उसे गहरे भूरे रंग के बिस्कुट दिखाई देते हैं। वीडियो के ऊपर लिखा है, “मेरे करियर अपग्रेडेशन से ज्यादा तो पार्ले जी अपग्रेड हो रहा है!!” 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो पर कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर ने लिखा कि ये बिस्कुट ग्लूकोज वाले बिस्कुट से ज्यादा स्वादिष्ट थे। एक यूजर ने लिखा, 'अब इसमें भी डार्क मोड लग गया है।' दूसरे ने इसकी तुलना एक लग्जरी वाहन से की, एक यूजर ने तो इसे "ब्लैक मर्सिडीज" जैसा बताया। तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'इसने भी रंग बदल लिया।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'मैंने ओट्स वाला खाया अभी।' पांचवें यूजर ने​ लिखा कि, 'भाई यह बिस्किट मेरा जुनून बन गया है, जबसे खाया है सिर्फ ये खा रहा हूं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'लगता है पारले जी धूप में बाहर आया था।' 
ये भी पढ़ें -
सिलेंडर के नीचे गोल छेद क्यों बने होते हैं, रोज इस्तेमाल करने वाले भी नहीं जानते; क्या आपको पता है

'बाजार में ₹320 और Zomato पर ₹655...' खाने की कीमतों के अंतर पर महिला ने उठाए सवाल, कंपनी ने इनको बताया जिम्मेदार