1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेन में ऊपर की सीट पर बैठने के फायदे देख आंखें फटी रह जाएंगी, यकीन न हो तो देखें ये Viral VIDEO

ट्रेन में ऊपर की सीट पर बैठने के फायदे देख आंखें फटी रह जाएंगी, यकीन न हो तो देखें ये Viral VIDEO

Viral Video: भारतीय ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स को ट्रेन के अपर बर्थ में बैठे हुए दिखाया गया है। वहां बैठे-बैठे शख्स ने एक ऐसा काम किया जो लोगों की हंसी का कारण बन गया।

train upper berth video viral, train ka video viral- India TV Hindi
Image Source : X/@ADITI_MENON_123 ट्रेन में अपर बर्थ पर बैठा पैसेंजर।

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने भारतीय ट्रेनों में सफर करते हुए यात्रियों के कई वीडियोज देखे होंगे। इस बार भी ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रेन की अपर बर्थ में बैठने के फायदे दिखाए गए हैं जिन्हें देखने के बाद यूजर्स ठहाके लगाने पर मजबूर हो गए हैं। दरअसल, इस वीडियो में एक पैसेंजर ट्रेन की ऊपर की सीट पर बैठा है। इस दौरान ट्रेन में जो भी वेंडर कुछ खाने-पीने का सामान बेचने आता तो वो ऊपर बैठे होने का फायदा उठाकर तुरंत ही सामान गायब कर देता। लड़के की इस हरकत को देखने के बाद आसपास बैठे यात्री भी मजे लेने लगते हैं। 

एक्स पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @Aditi_Menon_123 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक यात्री ट्रेन की ऊपर की सीट पर बैठा है तभी उसके सामने से फ्रूटी वाला निकलता है जो अपने झोले को सिर पर रखे हुए है। मौके का फायदा उठाकर यात्री उसके झोले में से एक टेट्रा पैक उठाकर गायब कर देता है। इसके बाद समोसे और लड्डू बेचने वाले भी आते हैं, उनके साथ भी लड़का यही काम करता है और आसपास बैठे लोगों को चौंका देता है। लोअर बर्थ पर बैठी लड़की और महिलाएं ये सब देख रही होती हैं और देखकर वो भी हंसने लगती हैं। इस वीडियो के कैप्शन में ​लिखा है- 'हमें तो लोवर बर्थ चाहिए' कहने वालों ट्रेन में ऊपर की सीट में बैठने के फायदे देख लो।'

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को अब तक लगभग लाखों ने देखा है और इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि, 'और अगर गलती से पकड़ गया फिर उसके फायदे नुकसान में बदल जाएंगे।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'ऊपर वाली सीट पर बैठने में ही फायदा है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'आज के बाद हम भी इसका फायदा उठाएंगे।' बता दें कि, कई ऐसे भी यूजर रहे जिन्होंने शख्स की ये कारिस्तानी देखकर लड़के को फटकार लगा दी। 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-
Video: दूध से नहाया फिर खुशी से काटा केक, शख्स का Divroce Celebration देख यूजर्स बोले- 'भाई को अब मिली आजादी'

Kiss Video: चलती कार में खुलेआम लिपलॉक करते कपल का Video Viral, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई फटकार