1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: दूध से नहाया फिर खुशी से काटा केक, शख्स का Divorce Celebration देख यूजर्स बोले- 'भाई को अब मिली आजादी'

Video: दूध से नहाया फिर खुशी से काटा केक, शख्स का Divorce Celebration देख यूजर्स बोले- 'भाई को अब मिली आजादी'

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Oct 07, 2025 07:29 am IST,  Updated : Oct 07, 2025 07:31 am IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें युवक को डिवोर्स सेलिब्रेशन मनाते हुए देखा गया। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं।

divorce celebration video, divorce celebration video viral- India TV Hindi
केक काटकर खुशी मनाता शख्स। Image Source : IG/@IAMDKBIRADAR

Viral Video: वैवाहिक जीवन में आजकल बढ़ती तल्खियां तलाक का कारण बन रही हैं। ऐसे में वाद-विवाद से छुटकारा पाने के लिए लोगों के पास विवाह-विच्छेद (Divorce) के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता है। हालांकि, इसकी प्रक्रिया इतनी लंबी है कि प्रोसेस होने के बाद लोग मानो जैसे गंगा नहाते हों। इस बात को चरितार्थ करता एक वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक को Divorce Celebration करते देखा गया। सेलिब्रेशन में युवक ने पहले दूध से स्नान किया और फि नए कपड़े-जूते पहलनकर केक कटिंग सेरेमनी भी की। युवक का ऐसा अनोखा तरीका देख यूजर्स ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @iamdkbiradar नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, पहले शख्स को एक महिला (संभवत: युवक की मां) दूध और जल से नहलाती हैंं। उसके बाद शख्स उठकर तैयार होने के लिए चला जाता है और नए कपड़ों को अलमारी ने निकालकर उनको पहनता है। जूते वगैरह​ पहनकर जब शख्स तैयार होता है तो ​फिर उसके बाद वो केक काटने के लिए बैठता है। केक पर लिखा होता है 'Happy Divorce, 120 gram gold, 18 lakh cash.' वीडियो में केट काटते हुए शख्स बेहद खुश नजर आता है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखकर लाइक किया है।  

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने मिली—जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं। किसी ने लड़के के पक्ष में राय दी तो किसी ने लड़की के पक्ष को सही ठहराया। एक यूजर ने लिखा कि, 'नरक भरी जिंदगी से छुटकारा पाने के लिए बधाई भाई।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'भाई को अब जाकर आजादी मिली।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'सिंगल लाइफ बेस्ट है यार!' वहीं, एक अन्य ने लिखा कि, 'मम्माज़ ब्वॉय! अच्छा है लड़की बच गई।' दूसरे ने लिखा कि, 'मेंटल पीस किसी भी चीज से ज्यादा जरूरी है। उम्मीद है आगे तुम्हें और अच्छे लोग मिलेंगे।'

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-
Video: पैरासिटामॉल से कपड़े धुलने का हैक बता रही थी महिला, यूजर्स ने पूछा- 'बुखार होने पर डिटर्जेंट खा लें ?' 

Kiss Video: चलती कार में खुलेआम लिपलॉक करते कपल का Video Viral, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई फटकार  
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।