1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Patna Metro में भी फैल गया Reels का वायरस, इस लड़की का डांस देख शर्म से पानी-पानी हुए यूजर्स, Video Viral

Patna Metro में भी फैल गया Reels का वायरस, इस लड़की का डांस देख शर्म से पानी-पानी हुए यूजर्स, Video Viral

Metro Dance Video: सोशल मीडिया पर आपने सार्वजनिक स्थानों पर लोगों अनाप—शनाप हरकतें करते देखा होगा। ठीक ऐसा ही कुछ कई बार मेट्रो में भी देखने को मिलती है। इस बार वीडियो पटना मेट्रो से आया है जिसे कुछ दिन पहले ही लोगों के लिए चालू किया गया है।

Patna Metro Video Viral, Patna Metro Video, Patna Metro Reels, Delhi Metro Reels, Delhi Metro Dance - India TV Hindi
Image Source : X/@CHAPRAZILA पटना मेट्रो में डांस करती लड़की।

Metro Dance Video: दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में चल रही मेट्रो में आपने यात्रियों को रील्स बनाते, शराब पीते, रोमांस करते, लड़ाई-झगड़ा करते और न जाने क्या-क्या करते देखा होगा। दिल्ली मेट्रो ने लोगों के Reels के वायरस से तंग आकर चेतावनी तक जारी कर दी थी। हालांकि, रील बनाने के नशे में लोगों पर किसी चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ। ताजा वीडियो आया है नई नवेली पटना मेट्रो से जिसमें भीड़ के बीच में एक लड़की को डांस करते हुए देखा गया। इतना ही नहीं वीडियो में उसकी ​रील को रिकॉर्ड कर रहा लड़का भी दिख रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। 

एक्स पर वायरल हुआ वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @ChapraZila नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'पटना मेट्रो में आपका स्वागत है..पटना मेट्रो में एक लड़की का ठुमका लगाते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।' इस वीडियो में यात्रियों से खचाखच भरे डिब्बे में में एक लड़की नाचती हुई दिखाई दे रही है और बैकग्राउंड में संगीत बज रहा है। एक्स पर शेयर की गई इस क्लिप को अब तक हजारों बार देखा और शेयर किया जा चुका है।

यूजर्स ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया 

वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स के बीच में बहस छिड़ गई। कमेंट्स में लोगों ने कहा- 'मेट्रो यात्रा के लिए है, रीलों के लिए नहीं। अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए' और 'क्या हम यहां आने-जाने के लिए हैं या फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए?' कुछ अन्य लोगों ने हल्की-फुल्की हंसी उड़ाते हुए कहा— 'कम से कम उसे आत्मविश्वास तो है। दिल्ली मेट्रो की रीलों में तो इस ऊर्जा का कोई जवाब नहीं था!' कुछ लोगों ने वीडियो के बचाव में इसे अभिव्यक्ति की आजादी बताया। एक यूजर ने लिखा, 'वह किसी को चोट नहीं पहुंचा रही है। लोगों को रचनात्मक होने दीजिए।' लेकिन ज़्यादातर लोग इस बात पर सहमत थे कि मेट्रो ट्रेन जैसी सार्वजनिक जगहों को निजी ऑनलाइन लोकप्रियता का मंच नहीं बनना चाहिए। 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-
Video: गजब मास्टरनी है! ट्रेन के एसी कोच में बिना टिकट सफर कर रही थीं, TTE ने मांगा टिकट तो दिखाने लगीं अकड़
 

Video: 'मेरा भाई लोको पायलट है !' 1AC में बिना टिकट सफर करती महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, TTE से जाति पूछी और फिर...