A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: जिया हो बिहार के लाला ! मेट्रो में भी बिना टिकट चढ़ने का जुगाड़ ढूंढ़ लिया, यूजर्स बोले- 'गलत जगह विकास हो रहा'

Video: जिया हो बिहार के लाला ! मेट्रो में भी बिना टिकट चढ़ने का जुगाड़ ढूंढ़ लिया, यूजर्स बोले- 'गलत जगह विकास हो रहा'

Patna Metro Trending Video: सोशल मीडिया पर पटना मेट्रो से जुड़े कई वीडियो सामने आ चुके हैं। कहीं गुटखे के दाग तो कहीं मेट्रो कोच में लड़कियों का रील बनाना पटना मेट्रो की छवि को धूमिल कर रहा है। ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हुआ है।

Patna Metro Video Viral, Patna Metro Video, Patna Metro Without ticket, Delhi Metro Reels, Patna Met- India TV Hindi
Image Source : IG/@GHANTAA मेट्रो में टिकट स्कैन कराए बिना जाते यात्री।

Patna Metro Trending Video: बस से लेकर ट्रेन तक आपने लोगों को बिना टिकट यात्रा करते तो देखा ही होगा। ​टिकट खरीदे बिना फ्री में सफर करने के लिए लोग कई तरह के हथकंडे अपनाते हैं। हाल ही में पटना मेट्रो का भी उद्घाटन हुआ है जिसके अब तक कई वीडियो सामने आ चुके हैं। एक और वीडियो सामने आया है जिसमें लोग टिकट स्कैन कराए बिना बच्चों को बैरियर के नीचे से भेज दे रहे हैं और खुद उसके बीच से जैसे—तैसे निकलने की कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने लोगों की काफी आलोचना की। 

X पर सामने आया वीडियो 

इस वीडियो को X पर @ByRakeshSimha नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं बच्चों की अच्छी-खासी भीड़ टिकट स्कैन कराए बिना बैरियर के नीचे से लेटकर निकल जा रही है। इसके बार जब बड़ों का नंबर आता है तो वे भी बैरियर के बीच की पतली सी जगह से निकलने की कोशिश करते हैं। अंत में जब महिजा फंस जाती है तो एक पुरुष उस जगह से निकलकर से बताता दिखता है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

चूंकि, इस वीडियो में कहीं भी सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आ रहे हैं ऐसे में कुछ यूजर्स ने माना है कि, संभवत: ​मशीन में कुछ खराबी आ गई होगी। मगर ज्यादातर लोग इस बात से नाराज दिखे और उन्होंने लोगों की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा कि, 'क्षमा करें, लेकिन आपसे यही अपेक्षा थी।' दूसरे ने लिखा कि, 'यकीन नहीं होता नालंदा विश्वविद्यालय यहीं बना था।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'कुछ दिन में ट्रेन भी चोरी हो जाएगी।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'गलत जगह विकास हो रहा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'फिर कहोगे हमारा देश चीन और अमेरिका जैसा क्यों नहीं बनाती सरकार।' 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-
Patna Metro में भी फैल गया Reels का वायरस, इस लड़की का डांस देख शर्म से पानी-पानी हुए यूजर्स, Video Viral
 

Video: गजब मास्टरनी है! ट्रेन के एसी कोच में बिना टिकट सफर कर रही थीं, TTE ने मांगा टिकट तो दिखाने लगीं अकड़
 

Video: 'मेरा भाई लोको पायलट है !' 1AC में बिना टिकट सफर करती महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, TTE से जाति पूछी और फिर...