A
Hindi News वायरल न्‍यूज Payal Gaming के Viral Video का सच क्या है ? गुस्साए फैन्स ने बता दी असलयित, जानिए क्या वाकई Deepfake है

Payal Gaming के Viral Video का सच क्या है ? गुस्साए फैन्स ने बता दी असलयित, जानिए क्या वाकई Deepfake है

Payal Gaming Video: यूट्यूबर पायल गेमिंग एक कथित वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। अपुष्ट क्लिप X पर तेजी से वायरल हो गई, जिसके बाद से ही इनके फैन्स काफी भड़क उठे।

who is payal gaming, payal gaming profile, payal gaming news, payal gaming viral video teligram, pay- India TV Hindi Image Source : IG/@PAYALGAMINGG यूट्यूबर Payal Gaming.

Payal Gaming Video: सोशल मीडिया पर पायल गेमिंग के नाम से मशहूर इंफ्लुएंसर और लोकप्रिय यूट्यूबर पायल धारे काफी सुर्खियों में आ गई हैं। दावा किया जा रहा है कि, इनका कोई वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह के कयास लगा रहे हैं। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही महिला वही हैं। हालांकि, इंडिया टीवी ऐसे किसी वीडियो या उससे जुड़े किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है। 

सब्सक्राइबर्स ने वीडियो को डीपफेक बताया 

पायल गेमिंग के सुर्खियों में आते ही उनके सब्सक्राइबर्स ने तुरंत उनका बचाव किया और इसे डीपफेक क्लिप बताया। बता दें कि, पायल गेमिंग के यूट्यूब पर 4.5 मिलियन सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 4.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए किसी एक वीडियो को पायल गेमिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। जबकि, उनके प्रशंसकों ने उनका बचाव करते हुए कहा कि यह क्लिप नकली लग रही है और आरोप लगाया कि यह ध्यान आकर्षित करने के लिए बनाया गया एक Deepfake AI Video हो सकता है। ऑनलाइन चल रही चर्चाओं के बावजूद पायल गेमिंग ने अभी तक सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है और न ही इन दावों पर कोई बयान जारी किया है।  

गूगल ट्रेंड में आने से यूजर्स की चिंता बढ़ी

स्क्रीनशॉट और छोटे वीडियो क्लिप्स के लगातार वायरल होने से पायल गेमिंग के प्रशंसकों में चिंता बढ़ती गई। कई लोगों ने यूजर्स से ज़िम्मेदारी से काम लेने और बिना पुष्टि वाला कंटेंट साझा न करने का आग्रह किया।

Image Source : Google Trends गूगल पर ट्रेंड कर रहीं Payal Gaming.

एक यूजर ने लिखा, 'लोगों को यह समझने की ज़रूरत है कि आजकल डीपफेक वीडियो बनाना कितना आसान है। बिना सबूत के पायल गेमिंग का नाम इसमें घसीटना गलत है।' दूसरे ने लिखा कि, 'मैं तो इनका प्रशंसक भी नहीं हूं, लेकिन यह असली नहीं लग रहा है। व्यूज पाने के लिए किसी की छवि खराब करने के लिए AI वीडियो का इस्तेमाल करना घिनौना है।' 

पायल गेमिंग कौन हैं ?

पायल गेमिंग ने 2019 में यूट्यूब पर अपना सफर शुरू किया। वह बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया, PUBG, GTA V और अन्य गेम्स के गेमप्ले सेशन के वीडियो पोस्ट करती थीं। दो साल के भीतर ही उनके यूट्यूब पर 10 लाख सब्सक्राइबर हो गए। उन्होंने यूट्यूब पर 30 लाख सब्सक्राइबर्स पार करने वाली पहली भारतीय महिला गेमर होने का रिकॉर्ड भी बनाया। 2024 में, पायल ने MOBIES में एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीता और यह सम्मान पाने वाली भारत की पहली महिला गेमर बनीं। आने वाले वर्षों में, उन्होंने कई पुरस्कार जीते, जिनमें फीमेल स्ट्रीमर ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी शामिल है। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 
Payal Gaming कौन हैं ? सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रही ये यूट्यूबर; यहां देखें इनकी पूरी डिटेल 
 

40 Minute Viral Video इंटरनेट पर क्यों ट्रेंड कर रहा है ? ऐसा क्या है इसमें; जानिए इसका वायरल सच