A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मोर कितने साल तक जिंदा रहता है, जवाब सुनकर दिमाग घूम जाएगा; यकीन नहीं होगा

मोर कितने साल तक जिंदा रहता है, जवाब सुनकर दिमाग घूम जाएगा; यकीन नहीं होगा

Interesting Facts : सोशल मीडिया पर आप दिन भर में कई जीव-जन्तुओं से जुड़े वीडियो देखते होंगे। मगर, आज हम आपको मोर से जुड़ी बेहद रोचक और हैरतअंगेज जानकारी देने वाले हैं।

Peacock Lifespan period,  Peacock period of Cockroach, Peacock Lifespan period facts, Peacock Knowle- India TV Hindi
Image Source : PEXELS भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर।

Interesting Facts : दुनिया भर के अलग-अलग हिस्सों में बेहद दुर्लभ और खूबसूरत पक्षी पाए जाते हैं। हर पक्षी अपनी किसी न किसी विशेषता के लिए विश्व भर में पसंद किया जाता है। हालांकि, कई खूबसूरत पक्षी समय के साथ अब लुप्त होते जा रहे हैं। मगर उनकी खूबसूरती आज भी लोगों को काफी लुभाती है। भारत जैसी जैव विविधता और पर्यावरण में कई खूबसूरत पक्षी लोगों को काफी पसंद आते हैं उन्हीं में से एक है भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर। मोर अपनी कई विशेषताओं के लिए जाना जाता है लेकिन, क्या आपको पता है कि आपका प्यारा मोर कितने साल तक जिंदा रहता है ? यदि आपको नहीं पता है तो आज हम आपको मोर के जीवनकाल के बारे में बताएंगे। 

मोर क्या खाना पसंद करते हैं 

आपको बता दें कि, मोर सर्वाहारी होते हैं और जंगल या खेत जैसी खुली जगह में अपना आहार ढूंढ़ते हैं। ये समूह अक्सर पानी पीने के लिए पास के जलकुंडों तक एक कतार में चलते हैं। कई बार तो जब मोर मानव बस्तियों के पास इकट्ठा होते हैं और मनुष्य इन्हें भोजन कराते हैं।आमतौर पर मोर घास, बीज, फूलों की कलियां, फल, कीड़े और छोटे सांप को खाते हैं। खेतों में ये मूंगफली, टमाटर, धान, मिर्च और केले जैसी फसलें खाते हैं। पहाड़ियों में मोर का आहार मुख्य रूप से वनस्पति पदार्थ और 9% से कम चींटियों, दीमकों, टिड्डों, भृंगों और केंचुओं को आहा बनाते हैं।  

मोर की उम्र कैसे बढ़ाई जा सकती है 

कई जगहें ऐसी होती हैं जहां पर मोर को लोग पालतू पक्षी की तरह रखते हैं और उनकी देखभाल करते हैं। हालांकि, ऐसे में लोग चाहते हैं उनके प्रिय पक्षी की उम्र येन केन प्रकारेण बढ़ाई जाए। इसलिए उनको निम्न सुझाव अपनाने चाहिए: 

  • संतुलित और विविध आहार के साथ-साथ विटामिन और खनिज भी प्रदान करें
  • आसपास के वातावरण की रक्षा करें और उसे मौसम से बचाएं
  • नियमित रूप से पशु चिकित्सक से जांच कराएं और परजीवियों का इलाज कराएं
  • शारीरिक गतिविधि और अंतर-सामाजिक मेलजोल को बढ़ावा देना

मोर कितने साल तक जिंदा रहते हैं 

birdsjungle की रिपोर्ट के मुताबिक, प्राय: तीन प्रकार के मोर पाए जाते हैं। इनमें भारतीय नीला मोर, हरा मोर और सफेद मोर होते हैं। आमतौर पर भारतीय नीला मोर 10—15 वर्ष, हरा मोर 12—16 वर्ष और सफेद मोर 10-15 वर्ष तक जीवित रहते हैं। वहीं, कैद में रहने की दशा में उनका जीवनकाल कुछ बढ़ जाता है। ऐसे में भारतीय नीला मोर 18-20 वर्ष, हरा मोर 18-22 वर्ष और सफेद मोर 18-20 वर्ष तक जीवित रह सकते हैं। 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
कॉकरोच कितने साल तक जिंदा रहते हैं, जवाब सुनकर दिमाग घूम जाएगा; यकीन करना भी मुश्किल होगा

च्युइंग गम और बबल गम में क्या अंतर है, जवाब जरूर चौंका देगा; दोनों को एक समझने की भूल न करें