1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. परी उड़ने से पहले ही क्रैश कर गई! लड़की के साथ जो हुआ उसे देख लोगों की नहीं रुकी हंसी, देखें Video

परी उड़ने से पहले ही क्रैश कर गई! लड़की के साथ जो हुआ उसे देख लोगों की नहीं रुकी हंसी, देखें Video

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद लगभग हर किसी ने हंसने वाला ही रिएक्शन ही दिया है। कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए मजाक भी किया है। वीडियो में ऐसा क्या है?

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA लड़की के साथ जो हुआ उसे देख लोगों को आई हंसी

सोशल मीडिया वायरल पोस्ट का एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। लोग हर दिन कुछ न कुछ पोस्ट करते हैं और उसमें से हर दिन कुछ वायरल भी होता है और यह सिलसिला चलता रहेगा क्योंकि लोग पोस्ट करना नहीं छोड़ेंगे और चीजें वायरल होना भी बंद नहीं होगी। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी खूब सारे ऐसे पोस्ट देखे होंगे जिसमें वायरल कंटेंट रहा होगा। अभी भी एक वीडियो नजर आया है जो खूब वायरल हो रहा है। उस वीडियो को अलग-अलग अकाउंट से पोस्ट किया गया है।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या है?

एक लड़की ने टाइम पास करते हुए और मस्ती करते हुए अपना वीडियो बनाया जो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक लड़की किसी पेड़ से लटके हुए तने को पकड़ लेती है और उसे पकड़कर गोल-गोल घूमने लगती है। इसके बाद वो उसपर लटककर झूलने की कोशिश करती है मगर ऐसा करने की शुरुआत करते ही वो तना टूट जाता है और वो लड़की धड़ाम से नीचे गिर जाती है। इसी कारण से वीडियो वायरल हो रहा है और लोग हंस रहे हैं मगर वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर hindu_mohit_9 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। एक यूजर ने लिखा- परी उड़ने से पहले ही क्रैश कर गई। दूसरे यूजर ने लिखा- पड़ी हुई लकड़ी हो या फिर लटकी हुई, मजाक में नहीं लेने का। तीसरे यूजर ने लिखा- पापा की परी उड़ नहीं पाई। चौथे यूजर ने लिखा- हमला अचानक हुआ था। एक अन्य यूजर ने लिखा- मजा आया मगर मुझे नहीं उस लड़की को। वहीं अधिकतर यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई की किस्मत उससे नाराज चल रही है शायद, वायरल Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

दोस्त को शख्स ने दिया ऐसा गिफ्ट जिसे देख हैरान हो जाएंगे आप, Video वायरल