1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रील के चक्कर में लोगों को जान की भी परवाह नहीं, अब यही Video देख लीजिए

रील के चक्कर में लोगों को जान की भी परवाह नहीं, अब यही Video देख लीजिए

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि चलती ट्रेन में लड़की ने रील बनाई और अगले ही पल उसके साथ जो हुआ उसे देख आपकी आंखें खुली रह जाएंगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@SARITASULANIYA2 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका इस्तेमाल आज के समय में बहुत ही कॉमन हो गया है। लगभग हर हाथ में स्मार्ट फोन है तो लोगों का सोशल मीडिया पर होना कोई हैरान करने वाली बात भी नहीं है। यहां तक कि बच्चे तक सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने देखा होगा कि हर दिन जितने भी वीडियो पोस्ट होते हैं, उन सभी में से कुछ वायरल भी हो जाते हैं। हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कई लोगों को सीख देकर जाएगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की चलती ट्रेन में रील बना रही है। वो लड़की ट्रेन के गेट पर जाती है। एक या फिर दो सीढ़ी नीचे उतरकर वो दरवाजे का हैंडल पकड़ती है। इसके बाद वो ट्रेन की तरफ मुंह करती है और पीछे की तरफ लटकने लगती है। अभी लड़की ने अपना यह स्टंट शुरू ही किया था कि उसे उसका नतीजा भी दिख गया। वीडियो में दिखता है कि एक खंभे से उसका सिर टकराता है। वो काफी देर तक तो लटकी रहती है मगर शायद वो अंत में गिर जाती है। मगर यह साफ नहीं दिखता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @saritasulaniya2 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बन गई रील, युवा जनरेशन यह हाल, चली गई जान।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसकी तो बन गई रेल, अब ये खुद जिम्मेदार है इसकी। दूसरे यूजर ने लिखा- गलत है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

शिवसेना के पदाधिकारी ने दुकानदार पर हाथ उठाकर कर दी गलती, महिला ने सरेआम छतरी से कर दी पिटाई

पढ़ाई की जगह यहां तो जंग छिड़ा हुआ है, भयंकर मारपीट का Video सोशल मीडिया पर वायरल