1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसे लोगों को अलग किस्म की सजा मिलेगी, Video देख इसकी शरारत जान लीजिए

ऐसे लोगों को अलग किस्म की सजा मिलेगी, Video देख इसकी शरारत जान लीजिए

एक शख्स ने वीडियो बनाया और उस वीडियो में उसने अपनी शरारत भी बताई जिसे जानने के बाद आप हंसेंगे और यह भी कहेंगे कि ऐसा करने वालों को अलग किस्म की सजा मिलेगी। आइए आपको बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@SACHORWHAT वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया बहुत ही कमाल का प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल ही जाता है जो लोगों ने पहले नहीं देखा होता है या फिर सोचा तक नहीं होता है। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और फिर आपकी फीड पर भी हर दिन एक से बढ़कर एक यूनिक वीडियो आते होंगे जो आपको भी हैरान कर देते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वीडियो को देखने के बाद आप हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक दावत के दौरान का है। एक शख्स को लोगों को गुलाब जामुन देने के काम पर लगाया गया है और इसी दौरान उसने वीडियो बनाकर अपनी शरारत बताई। उसने बताया कि जो बीच में गुलाब जामुन रखे हैं, वो गर्म हैं और वहीं साइड में रखे ठंडे हैं। अब वो लोगों को दोनों में से एक-एक दे दे रहा है। अब जो पहले गर्म वाला खाएगा, उसका तो ठीक है लेकिन जो पहले ठंडा वाला खा लेगा, वो दूसरे को भी ठंडा समझकर एक बार में खा लेगा और फिर उसका मुंह जलेगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sachorwhat नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'भाई की खुशी को देखो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है मगर यह नहीं बताया गया है कि वीडियो कब और कहां का है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है तो एक यूजर ने 'भाई गजब' लिखा है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

नैचुरली पके आम की पहचान कैसे कर सकते हैं? वायरल हो रहे पोस्ट में शख्स ने बताया

ये हुआ कैसे! वायरल Video देखते ही हो जाएंगे हैरान और पूछेंगे यही सवाल