1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आहा टमाटर बड़े मजेदार! सड़क किनारे पलटा वाहन तो लूटने की मची होड़, ऑटो तक में ले जाते दिखे लोग

आहा टमाटर बड़े मजेदार! सड़क किनारे पलटा वाहन तो लूटने की मची होड़, ऑटो तक में ले जाते दिखे लोग

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग सड़क किनारे टमाटर लूटते हुए दिख रहे हैं। वायरल वीडियो भिण्ड का बताया जा रहा है। यहां टमाटर लदा एक वाहन पलट गया, जिसे लूटने की होड़ मच गई।

सुबह-सुबह टमाटम लूटने की मची होड़। - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT सुबह-सुबह टमाटम लूटने की मची होड़।

भिण्ड: जिले के नेशनल हाईवे 719 पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सर्वा गांव के पास शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात टमाटर से भरा एक लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन पलटने की वजह से ड्राइवर घायल हो गया और वह उपचार करवाने चला गया। इस दौरान वाहन के पास कोई व्यक्ति नहीं था। ऐसे में सुबह होते ही जैसे ही लोगों ने टमाटर बिखरे देखे तो उनको लूटने वालों की लाइन लग गई। इसके बाद जिसे जो मिला, उसमें टमाटर भरकर ले जाने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

रात में पलटा था टमाटर लदा वाहन

दरअसल, नेशनल हाईवे 719 पर सर्वा गांव के पास शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात टमाटरों से भरा एक लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद घायल वाहन चालक उपचार के लिए चला गया। वहीं सुबह होते ही राहगीर टमाटर लूटने लगे। देखते ही देखते टमाटर लूटने वालों की भीड़ जमा हो गई। महिला से लेकर पुरुष और बच्चे तक हर कोई पॉलीथिन में तो कोई थैलों में भरकर टमाटर ले जाने लगे। कुछ लोग तो ऑटो में टमाटर रखकर ले जाते दिखे। इसी बीच किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सुबह-सुबह टमाटर लूटने की लगी होड़

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे हादसे की जगह बाजार जैसी भीड़ लग गई और सड़क किनारे बिखरे टमाटर बिना किसी रोक-टोक के उठा लिए गए। हैरानी की बात यह रही कि लंबे समय तक मौके पर न तो पुलिस पहुंची और न ही वाहन मालिक का कोई प्रतिनिधि, जिससे टमाटर लूटने वालों को रोकने वाला कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाकर जिसे जो मिला उसी में टमाटर भरकर ले जाने लगा। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  (इनपुट- परानिधेश भारद्वाज)

यह भी पढ़ें-

खाने को कुछ नहीं मिला तो सांप ने अपनी ही पूंछ निगल ली, सामने आया VIDEO