A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ब्रिज से गुजरती ट्रेन देख सड़क पर रुक गए लोग, Video देख लोगों ने अपने मुताबिक बताया कारण

ब्रिज से गुजरती ट्रेन देख सड़क पर रुक गए लोग, Video देख लोगों ने अपने मुताबिक बताया कारण

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो में यह दिखता है कि कैसे लोग ब्रिज से गुजरती ट्रेन को देख रुक गए हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/_ADULTGRAM_ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर कब क्या दिख जाए, कोई पहले से इसका अंदाजा नहीं लगा सकता है। हर दिन कई सारे वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं। कोई हंसी-मजाक का वीडियो पोस्ट करता है तो कोई लड़ाई और झगड़े के ही वीडियो को हमेशा पोस्ट करता है। कुछ लोग हर तरह के वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और उन सभी वीडियो में से कुछ वायरल भी हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय बिताते हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वायरल वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक ट्रेन काफी धीमी रफ्तार में एक ब्रिज से गुजर रही है। वो ट्रेन जिस ब्रिज से गुजर रही है वो सड़क के ऊपर ही बना हुआ है। उस वक्त वहां से जो भी लोग जा रहे थे, वो सभी ट्रेन को जाते देख रुक जाते हैं। बाइक वाले तो रुके ही हैं, कार और ऑटो वाले भी वहीं पर रुक जाते हैं। अब वो सभी क्यों रुकें, इसका तो कोई साफ कारण नहीं पता मगर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जरूर हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपने मुताबिक इसका कारण भी बताया है मगर वो जानने से पहले आप एक बार वीडियो देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर _adultgram_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 37 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आप अगर समझ पाओ तो।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- उन्हें भरोसा है कि कुछ न कुछ गिरेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- पुरानी आदत से मजबूर। तीसरे यूजर ने लिखा- कोई थूक या फिर उल्टी न कर दे। चौथे यूजर ने लिखा- ब्रिज गिरने से डर नहीं लगता साहब, थूकने से लगता है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

समय का संपूर्ण इस्तेमाल करना कोई अंकल जी से सीखो, इनका Video हो रहा है खूब वायरल

ई-रिक्शा वालों ने अब ये जिम्मेदारी भी उठा ली, ट्रक वाले तो Video देख माथा पकड़ लेंगे