1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. KEMPTY FALL का वायरल Video आपके उड़ा देगा होश, देखकर लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

KEMPTY FALL का वायरल Video आपके उड़ा देगा होश, देखकर लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे केम्प्टी फॉल का बताया जा रहा है। आप वीडियो को देखने के बाद निश्चित ही हैरान होंगे। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन थोड़ा समय उधर बिताते हैं तो फिर आपको यह तो पता ही होगा कि हर रोज जो चीजें पोस्ट होती हैं, उन्हीं में से कुछ वायरल भी होती हैं। सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो, दोनों ही वायरल होते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग उसके मुताबिक अपना रिएक्शन भी देते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो की बात करें तो उधर जुगाड़, स्टंट, लड़ाई, ड्रामा के साथ कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं और इसके अलावा मजेदार फोटो भी वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

केम्प्टी फॉल का वीडियो हुआ वायरल

अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसे केम्प्टी फॉल का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आता है कि लोग मजे से वाटर फॉल में नहा रहे हैं और मस्ती कर रहे हैं। इसी दौरान वहां पानी में एक सांप तैरता हुआ नजर आ जाता है जिसे देखने के बाद लोग डरकर इधर उधर भागते और खुद को बचाते हुए नजर आते हैं। वीडियो बनाने वाला शख्स कहते हुए सुनाई देता है, 'ये आ गया सांप, ये देखो। भगदड़ मच गई है, सांप घुस चुका है।' वीडियो में आगे नजर आता है कुछ ही देर में सांप वहां से चला जाता है। उसे देख ऐसा लगता है कि वो कहीं से भटककर आ गया था। वीडियो बनाने वाला शख्स बताता है कि सांप बहुत ही मोटा था।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर parveen9614 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में 'केम्प्टी फॉल, सांप' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वो मजे करने आया होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- सांप कहीं से नहीं आया, इंसान उसकी जगह पर आ गया है, जंगल और प्रकृति में। एक अन्य यूजर ने लिखा- मेरा जाना कैंसिल।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

साड़ी का ऐसा इस्तेमाल सिर्फ अपने यहां ही हो सकता है, जुगाड़ देख आप हो जाएंगे हैरान

ऐसी हरकत एक दिन जान भी ले लेती है, एक बार आप भी देखें वायरल Video