आज के दौर में सोशल मीडिया पर जितने लोग मौजूद हैं, उसमें से एक बड़ी आबादी ऐसी है जो रील बनाती है। कई सारे लोग जो बहुत मेहनत करते हैं, अच्छी स्क्रिप्ट लिखते हैं, उस पर वीडियो बनाते हैं, वो लोग अपनी रील के जरिए फेमस हो ही जाते हैं। इसके अलावा वो लोग भी फेमस होते हैं जो अपना टैलेंट दिखाते हैं मगर कई सारे लोग इन दोनों चीजों से हटके अतरंगी वीडियो बनाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपकी फीड पर भी ऐसे वीडियो आते ही होंगे और कई बार कुछ ऐसा दिख जाता है जिसे देख इंसान सोचता है कि रील के लिए लोग क्या-क्या कर रहे हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में दिखा क्या?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स तंदूरी रोटी बना रहा है। अब तंदूरी रोटी कैसे बनती है, वो तो आपको भी पता मगर इस आदमी ने रील के लिए कुछ अतरंगी काम किया। वीडियो में दिखता है कि ये आदमी उस आटे पर एक 100 का नोट चिपका देता है और उसके साथ ही उसे तंदूर में डाल देता है। इसके कुछ देर बाद जब रोटी पक जाती है तो उसे तंदूर से बाहर निकालता है और 100 का नोट अलग करता है। उस नोट पर आटा चिपका होता है और नोट वाला एरिया सही से पका भी नहीं था। अब उसने रील के लिए ही यह सब किया मगर क्यों किया, यह तो वही जानता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sktanveer87 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये कौन सा तंदूरी रोटी बनाने का तरीका है। जिस पैसे के लिए ये मेहनत कर रहा है, उसी पैसे की बेअदबी कर रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- कलाकारी है भाई लेकिन कागज चिपकाने से क्या फायदा होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे तो अफसोस इस बात का है कि इसको खाने वाला कौन होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- रील बना रहा है। चौथे यूजर ने लिखा- ये भाई गलत कर रहा है। एक और यूजर ने लिखा- पैसे रखकर रोटी कौन बनाता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- पैसा तो जल जाना चाहिए था।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस एंबुलेंस स्टाफ की जमकर तारीफ होनी चाहिए, आइए आपको बताते हैं कि शख्स ने क्या किया
ये तो अलग ही लेवल का पेंटर निकला, इसकी हरकत के कारण Video हो रहा वायरल